शादी करके जिस पति के साथ रही, रिलेशन बनाए, 10 महीने बाद पता चला वो है महिला

जकार्ता, 19 जून। एक महिला को शादी के बाद अपने पति की ऐसी सच्चाई पता चली कि उसके होश ही उड़ गए। महिला को शादी के 10 महीने बाद पता चला कि उसका पति दरअसल एक पुरुष न होकर महिला ही है। उससे भी ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि महिला के उसके कथित पति के साथ फिजिकल रिलेशन भी बने।

10 महीने तक पति बनकर साथ रही महिला

10 महीने तक पति बनकर साथ रही महिला

हैरान कर देने वाली ये घटना इंडोनेशिया की है। डेली मेल की खबर के मुताबिक महिला ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामला सामने आया।

महिला ने बताया कि वह शादी के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हुई है। उसे शादी के 10 महीने बाद ये पता चला कि उसका पति दरअसल एक महिला है। 22 वर्षीय महिला की ये कहानी अब तेजी से फैल रही है।

डेटिंग एप के जरिए मिले थे दोनों

डेटिंग एप के जरिए मिले थे दोनों

ये मामला तब सामने आया जब महिला का पति बनकर उसके साथ रहने वाली महिला आरोपी कोर्ट में पेश हुई। पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी से एक डेटिंग एप के जरिए 2021 में मुलाकात हुई थी। आरोपी ने एप पर खुद को एक अमेरिका से ट्रेनिंग लिया हुआ सर्जन और बिजनेसमैन बताया था।

शादी के बाद लड़की के घर में ही रहने लगा

शादी के बाद लड़की के घर में ही रहने लगा

तीन महीने बातचीत के बाद महिला ने उससे निकाह कर लिया। शादी के बाद आरोपी 'पति' नवविवाहित महिला को लेकर कहीं गया नहीं बल्कि लड़की के अपने माता-पिता के घर में ही रहने लगा। जहां दोनों कई महीनों तक साथ रहे। इस दौरान उसे अंदाजा भी न हुआ कि उसका पति बनकर उसके साथ रहने वाला दरअसल पुरुष नहीं बल्कि एक महिला है।

शक बढ़ा तो लेकर चला गया दूर

शक बढ़ा तो लेकर चला गया दूर

लड़की के परिजनों को धीरे-धीरे शक होने लगा क्योंकि उसका नकली पति उससे लगातार पैसों की मांग करता रहता। जब कई महीने ऐसा ही रहा तो लड़की के माता-पिता ने उससे सवाल शुरू कर दिए जिससे बचने के लिए वह महिला को उसके परिवार से दूर दक्षिणी सुमात्रा लेकर चला गया।

महिला को घर में कर लिया कैद

महिला को घर में कर लिया कैद

वहां लेकर जाकर ठग ने महिला को एक तरह से कैद में कर दिया और उसके किसी से मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। काफी समय से संपर्क न होने पर महिला के परिजनों को चिंता हुई जिसके बाद जांबी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लाहट में दोनों का पता लगाया। पूछताछ में पता चला कि उसका पति बनकर रहने वाला दरअसल खुद एक महिला है।

फिजिकल रिलेशन के दौरान आंख पर बांध देता था पट्टी

फिजिकल रिलेशन के दौरान आंख पर बांध देता था पट्टी

जब पीड़िता से सोशल मीडिया पर उनकी सेक्स लाइफ के बारे में सवाल किया गया तो पीड़िता ने कहा कि उसका फर्जी पति हमेशा सेक्स करने के पहले कमरे की लाइट बुझा देता था और उसकी आंख पर पट्टी बांध देता था।

वहीं पुलिस ने ठग महिला ने बताया कि वह पत्नी को संतुष्ट करने के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल करती थी। हालांकि पीड़िता का कहना है कि पति बनी महिला संबंध बनाने के दौरान सेक्स टूल्स का इस्तेमाल करती थी।

फिलहाल पीड़िता के परिजनों ने बताया है कि ठग महिला ने उनकी बेटी से लगभग 15 लाख रुपये ऐंठ लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+