पत्नी नहीं लौटी मायके से वापस घर, पति ने भगवान शिव को अर्पित कर दी अंगुली
Wife did not return home from maternal home, husband offered his finger to God
कोरबा,25 फरवरी।छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक बेहद ही भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां एक पुजारी ने भगवान शिव को अपनी अंगुली काटकर चढ़ा दी,दरअसल वह बीते चार से मायके में रह रही पत्नी के वियोग में दुखी चल रहा था।

कोरबा जिले में पत्नी के वियोग में एक पुजारी ने अपनी उंगली काटकर भगवान शिव को अर्पित करने का मामला प्रकाश में आया है। कोरबा शहर से करीब 10 किलोमीटर की दूर बसे रजगामार इलाकेमें रहने वाले पंडित लक्ष्मीनारायण शिव मंदिर में सहायक पुजारी हैं। चार साल पहले उनकी पत्नी पेट में पथरी की समस्या होने के बाद इलाज के सिलसिले पुजारी की पत्नी के अपना इलाज कराने अपने मायके बांधाखार चली गई थी,लेकिन तमाम मिन्नतों के बाद भी उसकी पत्नी घर वापस नहीं लौट रही है।
लक्ष्मीनारायण के मुताबिक माँ के ना होने से उसके दो बच्चों की परवरिश नहीं ठीक से नहीं हो पा रही है और वह भी पत्नी को बहुत याद करता है। पुजारी लक्ष्मीनारायण ने पहले ही अपने ससुर से भी कहा था कि उसकी पत्नी को वापस भेज दे,नहीं तो वह कोई गलत कदम उठा सकता है। लक्ष्मीनारायण का कहना है कि वह बहुत तनाव में था ,उसे लगने लगा कि अब पति-पत्नी कभी वापस एक नहीं हो पा सकते ,इसलिए उसने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना शुरू के दी और उनसे सब कुछ ठीक करने की इच्छा जताकर हाथ की दो उंगलियां काटकर चढ़ा दी। पुजारी को स्थनीय लोगो की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया,फ़िलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में पेड़ काटना हुआ आसान ,सरकार ने किये नियम सरल












Click it and Unblock the Notifications