बिलासपुर में इंसान को जिंदा जलाने का मामला, रेलवे ट्रेक पर कराहती मिली महिला

डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70 फीसदी जल गई है। महिला बदहवासी की स्थिति में हैं,इसलिए बयान देने में सक्षम नहीं है। इसी कारण पुलिस को महिला के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला को जिन्दा जला देने की एक खौफनाक घटना समाने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात उसलापुर स्टेशन के निकट महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई दर्द से कराहती हुई देखी गई थी। महिला की आवाज सुनकर किसी ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी।

FIRE

बताया जा रहा है कि झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के निकट दर्द से कराह रही थी, तभी लोगों ने कराह सुनकर पुलिस को घटना की सुचना दी। महिला को गंभीर स्थिति में इइलाज लाज के लिए सिम्स में दाखिल कराया गया है। पुलिस झुलस चुकी महिला की पहचान नहीं कर सकी है।

सम्बन्धित प्रकरण के संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने जानकारी दी कि डायल 112 को फोन पर महिला के गंभीर रूप से झुलस जाने की जानकारी मिली थी,जिसके बाद 112 एवं 108 एंबुलेंस की सहायता से महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है।

थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने जानकारी दी कि डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70 फीसदी जल गई है। महिला बदहवासी की स्थिति में हैं,इसलिए बयान देने में सक्षम नहीं है। इसी कारण पुलिस को महिला के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के समस्ख बयान दर्ज कराने के लिए कोशिश की, लेकिनवह बयान नहीं दे पाई है।

Recommended Video

    Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के Dhirendra Shastri को किसने दी जान से मारने की धमकी?। वनइंडिया हिंदी

    इस वारदात के बाद से पुलिस दल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहा है। इसके अतिरिक्त सभी थानों में इसकी सूचना देकर गुम इंसान के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि महिला को किसी ने जलाकर मारने का प्रयास किया होगी। क्योंकि अगर उसमे खुद को जलाया होता ,तो वह तो रेलवे ट्रेक तक कैसे पहुंच पाती।
    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ बजट 2023 की तैयारी, सीएम भूपेश ने शुरू की मंत्रियों के साथ बजट चर्चा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+