जानिए कौन हैं विभा सिंह, जिनको मिले हैं छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट से सुरक्षा देने के आदेश

दिवंगत नेता , पूर्व विधायक देवव्रत सिंह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की खैरागढ़ रियासत के राजा थे। उनके निधन के बाद खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर चर्चाओं में रहा। एक बार फिर खैरागढ़ राजघराना चर्चाओं में है,दरअसल देवव्रत सिंह की दूसरी

बिलासपुर, 05 जुलाई। दिवंगत नेता , पूर्व विधायक देवव्रत सिंह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की खैरागढ़ रियासत के राजा थे। उनके निधन के बाद खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर चर्चाओं में रहा। एक बार फिर खैरागढ़ राजघराना चर्चाओं में है,दरअसल देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह को बिलासपुर हाईकोर्ट ने सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। विभा सिंह ने पति की मृत्यु के बाद राजपरिवार की संपत्ति को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच अपनी जीवन के संकट और कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका जताई है।

j

विभा सिंह ने अपने वकील आदित्य भारद्वाज के जरिये से हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि राजघराने की संपत्ति को लेकर विवाद जारी है। ऐसे में उन्हें अधिवक्ता के साथ ही अदालत के काम से बाहर आना-जाना पड़ता है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि इस दौरान उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।इस प्रकरण की सुनवाई जस्टिस गौतम भादुड़ी की एकल पीठ में हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता के वकील की दलीलों पर अदालत ने सहमति जताई है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि विभा सिंह को खैरागढ़ के कमल विलास पैलेस और छुईखदान के उदयपुर पैलेस आने-जाने पर सुरक्षा उपलब्ध कराया जा सके। न्यायमूर्ति भादुड़ी ने कहा कि इस तथ्य को ख्याल में रखते हुए कि किसी भी व्यक्ति को जीवन और स्वतंत्रता से दूर नहीं किया जा सकता।

दोनों महल हैं सील

देवव्रत सिंह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक थे। उनका हार्ट अटैक से आने से निधन हो गया था। देवव्रत सिंह के निधन के समय उनकी पत्नी विभा सिंह थीं। पद्मा सिंह नामक महिला पहले उनकी पत्नी थीं। देवव्रत सिंह ने पद्मा सिंह से दिसंबर 2016 मेंआपसी सहमति से तलाक हुआ था। इसके एवज में देवव्रत सिंह ने 11 करोड़ की राशि चुकाई थी । अदालत ने उस दौरान पुत्री शताक्षी सिंह को पिता देवव्रत सिंह और पुत्र आर्यव्रत सिंह को मां के साथ रहने के आदेश दिए थे। देवव्रत की मृत्यु के बाद राजघराने की संपत्ति को लेकर विवाद जारी है। विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने उदयपुर पैलेस और खैरागढ़ के कमल विलास पैलेस को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में नही बरस रहे बादल, मानसून प्रवेश के बाबजूद कम वर्षा, किसान चिंतित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+