छत्तीसगढ़: दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, बिलासपुर शहर में पसरा सन्नाटा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में अज्ञात कार सवारों ने एक कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को शाम 4 बजे के करीब कुछ बदमाशों ने कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी को सकरी बाईपास चौक में गोली मार दी।

saju tripathi bilaspur

जानकारी के अनुसार अपने तावाताल गांव के फार्म हाऊस से अपने घर लौटते समय कांग्रेस का पूर्व जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी की बिलासपुर-मुंगेली रोड पर सकरी बाईपास के पास 2 कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी। बदमाशों ने ड्राइविंग सीट की तरफ की खिड़की से सीधे संजू के सिर पर गोली फायर की,जिससे कार की खिड़की के शीशे भी टूटे हुए हैं।

बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को इस बारे में जानकारी भेजी।घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों से पूछताछ के बाद पता चला है कि बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था,इसलिए उनकी पहचान नहीं सकी। लेकिन इतना जरूर देखा गया है कि हमलावर दो कारों में सवार होकर आये थे।

हत्या करने के अंदाज़ से पुलिस को पूरा संदेह है कि वारदात प्रोफेशनल शूटर्स ने अंजाम दी है। क्योंकि कार के धीमी गति में होने से व्यक्ति को संभलने का मौका मिलता,यह सोच किसी अनाड़ी हत्यारे की नहीं हो सकती है। बहरहाल पुलिस ने शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मृतक के संजू के छोटे भाई कपिल त्रिपाठी पर भी शक है,क्योंकि उसका जमीन को लेकर उससे विवाद था। इसके अलावा प्रॉपर्टी को लेकर उसके कई लोगों से विवाद थे।

इधर इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है। बिलासपुर के बड़े नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर की गई हत्या पर कहा है कि छत्तीसगढ़ में अब सरकार का राज नहीं गुंडाराज है जब कांग्रेस के नेता सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा कांग्रेस गौरव दिवस मनाने में लगी है और कांग्रेस नेताओं की हत्या हो रही है।

यह भी पढ़ें Old Pension Scheme पर फंस गया है पेंच,क्या करेगी छत्तीसगढ़, राजस्थान ,झारखंड और हिमाचल सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+