बिलासपुरः डीजे पर नहीं नाची प्रेमिका तो प्रेमी ने पीट-पीटकर मार दिया और परिजनों को सुना दी झूठी कहानी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लिव-इन में एक महीने रहने के बाद युवक ने प्रेमिका को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद मृतका के परिजनों को बताया कि बीमारी चलते मौत हुई है। जब परिजनों को प्रेमी की बातों पर भरोसा नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो हत्या के मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका परिजन दोनों के रिश्तों को लेकर तैयार थे। उनकी एक दो महीने में शादी भी होने वाली थी।

boyfriend did murder of his girlfriend

पुलिस की पूछताछ में प्रेमी अनिकेत ने बताया कि गांव में गणेश उत्सव चल रहा थाए जहां डीजे में नाचने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। दरअसलए अनिकेत ने उसे अपने साथ नाचने के लिए कहा तो सविता ने इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों घर आ गए। फिर अनिकेत ने सविता की पिटाई कर दी। इसके चलते सविता बेहोश हो गई और फिर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बेलगहना चौकी क्षेत्र के बिटकुली गांव का रहने वाला अनिकेत मनेंद्रगढ़ जिले के कठौतिया निवासी सविता कोल से शादी करना चाहता था।

एक दो महीने में उनकी शादी भी होने वाली थी। अगस्त के महीने में अनिकेत कठौतिया गांव मेहमानी में गया था। तब वह अपनी प्रेमिका सविता कोल को भगाकर गांव ले आया था। यहां दोनों एक साथ रह रहे थे। बीते 21 सितंबर को अनिकेत ने सविता के पिता और परिजनों को सूचना दी कि बीमारी के चलते सविता की मौत हो गई है। इसके बाद 22 सितंबर को परिजन बिटकुली गांव पहुंचे। परिजनों को आरोपित अनिकेत की बातों पर विश्वास नहीं हुआ।

इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शव का पोस्टमार्टम कराया। करीब एक महीने बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसमें शरीर में अंदरुनी चोट और सीने में खून जमने के चलते युवती की मौत की बात सामने आई। इस आधार पर पुलिस ने आरोपित अनिकेत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+