Yashtika Acharya: जिम में प्रैक्टिस करते नेशनल प्‍लेयर की मौत, 17 वर्षीय पावर लिफ्टर की अचानक कैसे टूटी गर्दन?

Yashtika Acharya Bikaner Rajasthan: राजस्‍थान के बीकानेर के एक जिम से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिम में वेटलिफ्टिंग प्रैक्टिस के दौरान 17 वर्षीय महिला पावर लिफ्टर यष्टिका आचार्य की दर्दनाक मौत हो गई। आचार्य की गर्दन पर 270 किलो की रॉड गिरी थी, जिससे उनकी गर्दन टूट गई। तुरंत मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

बीकानेर के जिम में वेटलिफ्टिंग के दौरान रॉड गिरने से गर्दन टूटने के बाद यष्टिका आचार्य बेहोश हो गई थीं। कोच ने उनको सीपीआर देने की भी कोशिश की। जिम में ही उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्‍हें तुरंत नजदीक के अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने आचार्य को मृत घोषित कर दिया।

Yashtika Acharya Bikaner

महिला पावर लिफ्टर यष्टिका आचार्य की दर्दनाक मौत का यह हादसा बीकानेर के नया शहर पुलिस थाना इलाके में स्थित एक जिम में मंगलवार शाम करीब सात बजे हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आचार्य जिम में अपना नियमित अभ्‍यास कर रही थीं। यष्टिका ने गोवा में आयोजित 33वीं नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता था।

मीडिया से बात‍चीत में यष्टिका के पिता ऐश्वर्य आचार्य ने बताया कि उनकी बेटी हमेशा अपनी प्रैक्टिस में गंभीर रहती थी, और इस दिन भी वह नियमित रूप से जिम में वर्कआउट कर रही थीं। उनके परिवार में एक और बेटी पावर लिफ्टिंग करती है, जो वर्तमान में राज्य टूर्नामेंट की तैयारी में जुटी है।

बीकानेर नया शहर एसएचओ विक्रम तिवारी के मुताबिक, यष्टिका अपने कोच के अंडर में ट्रेनिंग कर रही थी, तभी भारी रॉड फिसल कर उसके ऊपर गिर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी गर्दन टूट गई। उसकी सहायता कर रहे उसके ट्रेनर को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद यष्टिका को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+