किसी और से इश्क लड़ा रही बीवी ने पति को प्रेमी से यूं उतरवाया मौत के घाट

Bikaner News in Hindi, बीकानेर। गांव रिड़मलसर में फार्म हाउस की देखरेख करने वाले चौकीदार की हत्या के मामले में बीकानेर पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Woman Arrested With Lover In husband Murder case of Ridmalsar Village of bikaner

बीकानेर पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि जामसर निवासी छीनाराम मेघवाल रिड़मलसर के रिटायर्ड पटवारी सलीम के यहाँ चौकीदारी का काम करता था। दो दिन पहले सूचना मिली की खेत में एक युवक शव मिला है। जिसकी धारधार हथियार से हत्या की हुई है।

मामले में अनुसंधान के दौरान पता चला कि मृतक युवक छीनाराम की पत्नी राधा के गांव के ही रहने वाले विक्रम से अवैध संबंध थे। अवैध सबंध को लेकर कई बार पति छीनाराम ने पत्नी राधा और विक्रम को समझाया भी था, मगर पत्नी ने अपने पति छीनाराम को किनारे करने के लिए प्रेमी विक्रम से हत्या करवा दी। पुलिस के सामने विक्रम ने छीनाराम की हत्या करना कबूल लिया है।

Woman Arrested With Lover In husband Murder case of Ridmalsar Village of bikaner

थानाधिकारी गोविंदसिंह चारण ने बताया कि पुलिस को जांच में राधा और विक्रम के लंबे समय से अवैध संबंधों के बारे में पता चला। विक्रम और राधा ने दो दिन पहले ही हत्या की साजिश रच ली थी। शुक्रवार शाम को राधा अपने पीहर रिड़मलसर गई और वहां से ननिहाल सींथल चली गई।

शनिवार दोपहर बाद विक्रम खेत पर गया। वहां ढाणी में बने कमरे में सो रहे छीनाराम की गर्दन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ करीब पांच वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार सुबह राधा को थाने लाकर पूछताछ की।

जामसर थाना क्षेत्र के दाऊदसर निवासी मृतक के भाई जग्गाराम मेघवाल की रिपोर्ट पर जेएनवीसी पुलिस ने राधा और उसके प्रेमी रिड़मलसर निवासी विक्रम पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। उसने बताया कि उसका भाई अपनी पत्नी राधा व दो बच्चों के साथ खेत में रहता था। विक्रम और राधा के बीच अवैध संबंध थे। वह ढाणी में आता था। उसने विक्रम को कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना। शनिवार को राधा व विक्रम ने षड्यंत्र रचकर उसकी हत्या कर दी। गौरतलब है की दाऊदसर निवासी छीनाराम मेघवाल पिछले सात माह से रिड़मलसर गांव में सलीम सोढ़ा के फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+