राजस्थान की इस जेल से व्हाट्सएप पर आया वीडियो कॉल, बोला-'5 लाख दो वरना ले लूंगा जान'

बीकानेर। बीकानेर को सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल में बंद एक बदमाश ने रानीबाजार में रहने वाले एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर फिरौती मांगी है और फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

Threat from bikaner Jail By whatsapp video Call

इस धमकी को लेकर रानी बाजार निवासी युवक हेमंत सोनी ने कोटगेट पुलिस थाना में पीलीबंगा निवासी आरोपी सोनू संधा के खिलाफ फिरौती माँगकर जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज करवाया है। वहींं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। हालांकि ऐसे मामले पहले कई बार सामने आ चुके हैंं, लेकिन जेल प्रशासन की ओर से इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं।

पीड़ित युवक हेमन्त सोनी ने बताया कि 15 जून को उसके मोबाइल पर वॉट्सअप पर वीडियो कॉल आया, जिसमें संदीप उर्फ सोनू संंधा नामक व्यक्ति ने उसे बोला कि बीकानेर जेल से बोल रहा हूं और मुझे 5 लाख रुपए चाहिए अगर नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। इस घटना के बाद रात्रि 2 बजे करीब अज्ञात व्यक्ति आये और अंधाधुंध तरीके से लाठी-सरियों से उसकी गाड़ी पर वार किए, जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना घर मे लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।

इस घटना के अगले ही दिन फिर से व्हाट्सअप पर वॉईस कॉल आया और कहा कि मैं बहुत खतरनाक आदमी हूं और कहा कि रात को तेरे को ट्रेलर दिखाया कैसा लगा व फिर पैसे मांगे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने जान को खतरे को देखते हुए कोटगेट पुलिस में सोनू संधा के खिलाफ फिरौती, रंगदारी का मामला दर्ज करवाया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जेल में बन्द कैदी द्वारा फिरौती मांगना यह पहला मामला नहींं पूर्व में प्रदेश में अन्य जेलों से फोन करके रंगदारी मांगी गई है, लेकिन जेल में इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी अपराधी तक मोबाइल पहुच जाना अपने आप मेंं बड़ा सवाल है।

वहींं मामले को लेकर कोटगेट थानाधिकारी धर्म पूूनिया का कहना है कि जेल में बंद अपराधी सोनू संधा द्वारा रानी बाजार में रहने वाले युवक हेमन्त सोनी से 5 लाख रुपये की फिरौती मागने का मामला दर्ज करवाया है।सोनू संधा डकैती के मामले 10 साल सजा काट रहा है। उसको स्पेशल जेल में बन्द कर रखा है। जेल से सोनू सन्धा द्वारा फिरौती मांंगना ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सोनू सन्धा जेल से गैंग को ऑपरेट कर रहा है और लोकल व्यक्ति उसके साथ है फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+