मिलिए, राजस्थान के उस विधायक से जो सियासी संकट के बीच खेत में उड़ा रहे हैं टिड्डियां
बीकानेर। राजस्थान में सियासी घमासान चल रहा है। अशोक गहलोत-सचिन पायलट अपने अपने गुट के विधायकों की लग्जरी होटलों में बाड़ाबंदी कर रखी है। होटलों में तीज-त्योहार मनाए जा रहे हैं। इस बीच मिलिए राजस्थान के एक ऐसे विधायक से जो राजनीतिक संकट से ताल्लुक न के बराबर रख रहे हैं। इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा कि अशोक गहलोत की सरकार बचेगी या जाएगी। ये इन दिनों अपने खेत में टिड्डियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
Recommended Video


हम बात कर रहे विधायक गिरधारी महिया। राजस्थान के बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सीपीएम विधायक गिरधारी महिया भी इन दिनों टिड्डियों के हमले से खासे परेशान हैं। टिड्डियों से खेत में खड़ी फसल को बचाने के लिए विधायक महिया खेत में थाली बजाते और ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर सत्तारूढ़ पार्टी के और उनके समर्थक विधायक पांच सितारा होटल में कैद हैं।












Click it and Unblock the Notifications