Bikaner Love Zihad: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, घर से भागकर वीडियो के जरिए शेयर की Love Story
राजस्थान के बीकानेर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ के एजी मिशन स्कूल की एजी मिशन स्कूल की मुस्लिम टीचर निदा वहलीम पर हिन्दू छात्रा को भगा ले जाने का आरोप लगा है।
राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में अजीब मामला सामने आया है, जिसे लव जिहाद से भी जोड़ा जा रहा है।श्रीडूंगरगढ़ के निजी स्कूल की एक महिला टीचर को अपनी नाबालिग छात्रा से प्यार हो गया। दोनों ने घर छोड़ दिया और फिर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया है।

बीकानेर में लव जिहाद के इस कथित मामले में बवाल मचा हुआ है। मंगलवार को चूरू विधायक व राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ भी धरने पर बैठे हैं।
राठौड़ ने छात्रा के परिजनों से मुलाकात की और बीकानेर पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि छात्रा का जल्द नहीं ढूंढ़ा गया तो मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।
दरअसल, निजी स्कूल की 25 वर्षीय मुस्लिम टीचर निदा वहलीम पर आरोप है कि उसने शुक्रवार को अपने भाई जुनैद व नावेद के साथ मिलकर शुक्रवार हिंदू नाबालिग छात्रा को गायब कर दिया। चार दिन बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।
इधर, लापता होने के तीसरे दिन सोशल मीडिया पर नाबालिग छात्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रही है कि 'हमें माफ करना हम लेस्बियन हैं। एक दूसरे के बगैर जिंदा नहीं रह सकते।'
बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम का इस मामले में कहना है कि दोनों लड़कियाँ खुद की मर्जी से घर से बाहर निकली हैं, जिन्हें तलाशने के लिए पुलिस की 4 टीमों को लगाया गया है।
छात्रा के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने स्कूल की महिला टीचर निदा वहलीम पर अपनी बेटी को गायब करने का आरोप लगाया। लड़की के पिता ने स्कूल प्रशासन पर भी अपनी बेटी के गायब होने की साजिश में मिलीभगत का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications