बीकानेर : सबके सामने युवक पर चाकू-तलवार से ताबड़तोड़ वार करके की हत्या

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में शुक्रवार सुबह कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में चाकू व तलवार से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह वारदात सुबह तब हुई जब बांद्रा बास निवासी 25 वर्षीय जीतू पुत्र श्रवणराम जावा मोहल्ले में परचून की दुकान पर बैठा था।

Bikaner

इसी दौरान 6-7 लोग हाथों में चाकू व तलवार लेकर पहुंचे और दुकान पर बैठे जीतू जावा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश होना बताया जा रहा है। हत्या के बाद मृतक के चाचा ने सिराजुद्दीन, बबलू, अली शेर व दुकानदार जिमान व चार-पांच अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं, मृतक के परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे धरना देकर प्रदर्शन किया और शव लेने से इनकार कर दिया। मामाला बढ़ता क्षेत्र क्षेत्र में आरएससी जाब्ते को तैनात करना पड़ा। घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर लेती है।

तब तक शव को नहीं लिया जाएगा। वारदात के साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में एकबारगी हड़कंप मच गया था। सूचना पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+