शर्मनाक : छात्राएं बोलीं-शिक्षक अकेली को कमरे में ले जाकर गंदी फिल्म दिखाता फिर...
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में बुधवार को शिक्षा के मंदिर स्कूल और गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीकानेर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुक्ताप्रसाद के शिक्षक की छात्राओं की अस्मत से खिलवाड़ करने का यह मामला सामने आने के बाद अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा मचा दिया। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

बीकानेर के राजीव नगर के स्कूल का मामला
बीकानेर के नयाशहर थानाधिकारी गुरु भूपेंद्र ने बताया कि राजीव नगर कच्ची बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुक्ताप्रसाद में इंटर्नशिप करने वाले शिक्षक धर्मेन्द्र बिश्नोई पर यह आरोप लगाया गया है कि वह पिछले एक-डेढ़ माह से छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। उन्हें मोबाइल में गंदी फिल्में दिखाने के साथ-साथ शरीर को गलत तरीके से छूता था।

ऐसे हुआ खुलासा
हुआ यूं कि एक छात्रा ने घर से स्कूल जाने से मना किया। इस पर उसकी मां ने वजह पूछी तो उसने आपबीती बताई कि स्कूल शिक्षक धर्मेन्द्र उसे अकेली को कमरे में ले जाता है और गलत हरकतें करता है। वह यह सब उसके अलावा अन्य कई छात्राओं के साथ भी कर रहा है। यह सुनकर पीड़िता की मां का खून खौल उठा।

लोगों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा
पीड़िता की मां ने राजीव नगर के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के परिजनों को यह बात बताई तो कई छात्राओं ने इस तरह के आरोप शिक्षक धर्मेन्द्र पर लगाए। इसके बाद पूरी कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर स्कूल पहुंचे और महिलाओं ने आरोपित शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर डाली।

स्कूल के कमरों के लगाए ताले
उधर, सूचना पाकर पहुंची नया शहर थाना पुलिस ने शिक्षक को छुड़ाया और अपने साथ थाने लेकर गई। छात्राओं के अभिभावकों ने करीब तीन घंटे तक स्कूल में प्रदर्शन कर किया। इस दौरान स्कूल के मुख्य कमरों के ताले लगा दिए।

पीड़िता बच्ची की जुबानी
चौथी कक्षा की 12 वर्षीय छात्राओं ने बताया कि आरोपित शिक्षक ने उसे तीन बार गलत तरीके से छुआ। एक बार मिड डे मील की रसोई में, फिर कक्षा में होमवर्क कर रही थी तब और प्रश्न पत्र हल कर रही थी उस समय से शिक्षक ने गंदी हरकत की। पांचवी कक्षा की छात्रा ने बताया कि वह होमवर्क कर रही थी तब आरोपी शिक्षक धर्मेन्द्र ने जान बूझकर कमीज खोल दिया। मोबाइल में गंदी फिल्म दिखाई और इन सब के बारे में घर पर नहीं बताने का कहा।












Click it and Unblock the Notifications