जानिए क्या हुआ जब आमने-सामने हुए असली-नकली किन्नर, कैसे पता किया कौन सच्चा-कौन झूठा

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में नकली किन्नर बनकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। नकली किन्नर का पता लगने पर असली किन्नर मौके पर पहुंच गए और नकली किन्नर बने दो युवकों की सरेआम धुनाई कर डाली। यहीं नहीं किन्नरों ने युवकों कपड़े उतरवाकर उनको नंगा कर उनके बाल काटे।

लोगों से वसूल रहे थे रुपए

लोगों से वसूल रहे थे रुपए

फिर दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। इन युवकों पर लूणकरणसर इलाके में लोगों को परेशान करने, लड़कियों और महिलाओं से बदतमीजी करने के भी आरोप हैं। दरअसल, किन्नर बनकर दोनों युवक लोगों को परेशान कर रुपए ऐंठ रहे थे। लोगों ने दोनों पकड़ लिया। इस दौरान नकली किन्नर बने युवकों की जानकारी जब असली किन्नरों को मिली तो वो भी मौके पर पहुंच गए। उनसे पूछताछ की गई तो पर्दाफाश हुआ।

 लम्बे समय से मिल रही थी शिकायत

लम्बे समय से मिल रही थी शिकायत

जानकारी के अनुसार ये दोनों युवक नकली किन्नर बनकर लबे समय से लूणकरणसर इलाके में जबरदस्ती पैसे ऐंठने का काम कर रहे थे। किन्नर पूजा बाई ने बताया कि कई दिनों से लोगों की शिकायतें आ रही थी कि दो किन्नर परेशान कर रहे हैं। तब से ही दोनों के बारे में जानकारी जुटा रहे थे। आखिर दोनों किन्नर पकड़ में आ गए। इनसे पूछताछ की गई तो भागने लगे, लेकिन लोगों ने उनको पकड़ लिया गया।

 कपड़ उतरवाए, सिर के बाल काटे

कपड़ उतरवाए, सिर के बाल काटे

जब इन किन्नरों के कपड़े उतारे गए तो पता चला कि ये दोनों किन्नर नहीं बल्कि बीकानेर के रहने वाले दो युवक हैं। पूछताछ में सामने आया कि पैसे कमाने के चक्कर में किन्नर बनकर लोगों को ठग रहे थे। पूछताछ के बाद दोनों युवकों की किन्नरों ने जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद दोनों युवकों के बाल भी काट दिए गए। लूणकरणसर में जब यह वाक्या हुआ तो लोगों ने भी इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने अपने कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+