Camel Festival 2022 : ऊंट उत्सव के रंग रंगा बीकानेर, रुचिका ने जीता मिस मरवण का खिताब, VIDEO
बीकानेर, 7 मार्च। रसगुल्ले और भुजिया के लिए पूरी दुनिया में मशहूर बीकानेर अपने 'कैमल फेस्टिवल' के आयोजन के लिए भी जाना जाता है। हर साल जनवरी में बीकानेर ऊंट महोउत्सव मनाया जाता है। साल 2022 में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल जनवरी में रद्द कर दिया था, जो अब मार्च में आयोजित हो रहा है।

अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव
तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज आज हैरिटेज वॉक के साथ शुरू हुआ। उत्सव की शुरुआत लक्ष्मीनाथ मंदिर से हुई। जहां संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह ने नगर सेठ के दर्शन कर, जयकारों के साथ इसे रवाना किया।

सजे-धजे ऊंट पर सवार रोबीले
हैरिटेज वॉक में सजे-धजे ऊंट पर सवार रोबीले और पारम्परिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं आगे चल रही थीं तो वहीं, बाड़मेर के गेर नृत्य, जोधपुर के कालबेलिया, गुजरात के सिद्धि धमाल ने शहरवासी को थरकने को मजबूर कर दिया।

हैरिटेज वॉक मंदिर से रवाना
हैरिटेज वॉक मंदिर से रवाना होकर चूड़ी बाजार, सब्जी बाजार, मावा पट्टी होते हुए रामपुरिया हवेलियों की ओर बढ़ी। जहां स्थानीय लोगों ने भी लोक कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया। हैरिटेज रूट की हवेलियों की बारीक नक्काशी देखकर योगेश यादव अभिभूत हुए।
सुरंगी संस्कृति से रूबरू करवाया
इस दौरन उन्होंने कैमरामैन की भूमिका में आकर पूरे दृश्य को कैमरों में कैद किया। यात्रा के दौरन स्थानीय लोक कलाकारों ने 'केसरियो लाडो आयो', 'तू मत डरपे हो' जैसे विवाह गीतों के साथ रम्मतों के दौरान गाए जाने वाले गीत प्रस्तुत किए और नृत्य करते हुए यहां की सुरंगी संस्कृति से रूबरू करवाया।

मिस मरवण और मिस्टर बीकाणा प्रतियोगिताएं
हेरिटेज वॉक के बाद का कार्यक्रम इस बार डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम की बजाय बीकानेर के NRCC स्टेडियम में आयोजित हुआ। जहा पहले दिन ऊंट सज्जा, ऊंट दौड़, ऊंट फर कटिंग, ऊंट नृत्य, महिलाओं की मटका दौड़, ग्रामीण कुश्ती, मिस मरवण और मिस्टर बीकाणा प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
ऊंटों ने जमकर करतब दिखाए
मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ऊंटों ने जमकर करतब दिखाए। ऊंट नृत्य के साथ ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालों की कतरन करके ऊंटों के शरीर पर कई रोचक चित्र भी बनाए गए। दुल्हन की तरह सजे धजे ऊंट हर किसी को अपने और आकर्षित कर रहे थे।

ऊंटों के साथ फोटो खींचने के लिए लोगो की होड़
ऊंटों के साथ फोटो खींचने के लिए लोगो की होड़ सी मची थी। ऊंट दौड़ प्रतियोगिता में इमरान को पहला, खानू खान को दूसरा तथा भागीरथ को तीसरा स्थान मिला। वही मिस्टर बीकाणा खिताब में बीकानेर के रौबिलों ने हिस्सा लिया।

अशोक बोहरा प्रथम
अशोक बोहरा प्रथम, नवीन बिस्सा दूसरे और रमेश व्यास तीसरे नंबर पर रहे। मिस मरवण प्रतियोगिता में पहला स्थान रुचिका, द्वितीय गरिमा व विजय, तृतीय-यामिनी सोनी और बुलबुल जैन रहे। राजस्थानी संगीत पर इन युवतियों ने स्टेज पर अपना परफोरमेंस को दिखाया। फैशन शो की तरह कैटवॉक किया गया। इसी आधार पर बाद में परिणाम घोषित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications