बिजनौरः मां की मौत की सूचना पर नहीं पहुंचा भाई तो चार बहनों ने अर्थी को दिया कंधा

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटी के घर पर रह रही महिला की मृत्यु होने के बाद जब सूचना पर भी बेटा नहीं आया तो मृतक महिला की चारों बेटियों ने महिला की अर्थी को कंधा दिया। चारों महिलाएं अर्थी को गांव से बाहर तक लेकर आईं। बिजनौर के ग्राम कालाखेड़ी निवासी स्वर्गीय छोटे लाल की पत्नी निर्मला देवी अपनी पुत्री रेखा पत्नी संजय गुप्ता के निवास पर ग्राम कुम्हेड़ा में रह रही थी।

uttar pradesh bijnor daughters did last cremation of her mother

एक सप्ताह पूर्व निर्मला देवी को पैरालाइसिस हो गया था और उनकी स्थिति खराब हो गई थी। इस दौरान सूचना पर भी महिला का पुत्र नहीं पहुंचा। बीते दिन निर्मला देवी की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसकी सूचना भी निर्मला देवी के पुत्र को दी गई लेकिन वह तब भी नहीं पहुंचा, जिसके बाद चारों बेटियां सीमा, उमा, रेखा और गायत्री ने मां की अर्थी को कंधा दिया।

चारों महिलाएं रोते हुए मां की अर्थी को गांव से बाहर लेकर आईं और उन्हें अंतिम विदाई दी। निर्मला देवी के दामाद संजय गुप्ता ने अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था की और संजय के पुत्र गौरव गुप्ता ने निर्मला देवी की चिता को मुखाग्नि दी। जनता कर्फ्यू के कारण मृतका का तुरंत अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें बहुत कम लोग शामिल हुए। चारों बेटियां रोते हुए मां की अर्थी को गांव से बाहर तक लेकर आईं, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उनसे अर्थी को अपने कांधों पर लिया और अंतिम संस्कार कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+