बिजनौर: होमवर्क के 5 में से 4 सवाल कर पाई मासूम छात्रा, टीचर ने दी थर्ड डिग्री

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने होमवर्क पूरा नहीं होने पर मासूम छात्रा को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसका शरीर लहूलुहान हो गया। पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

teacher brutally beats class 2nd student

छात्रा के शरीर पर चोट के निशान

बिजनौर के कोतवाली देहात के कोतवाली ब्लॉक के हैजरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जुगल किशोर ने होमवर्क पूरा नहीं होने पर कक्षा दो की छात्रा को बुरी तरह पीटा। छात्रा के शरीर पर पिटाई के निशान साफ तौर से देखे जा सकते हैं।

5 में से चार सवाल कर पाई थी छात्रा

बता दें कि बच्ची होमवर्क के पांच में से एक सवाल नहीं कर पाई थी। इस वजह से शिक्षक जुगल किशोर ने उसे बुरी तरह पीटा है। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक जुगल किशोर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र ने जांच पड़ताल कर शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+