बिजनौर: PFI का मास्टरमाइंड सदस्य गिरफ्तार, CAA के खिलाफ प्रदर्शन में की थी फंडिंग
बिजनौर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को प्रदर्शन में भड़की हिंसा में सरकारी संपत्ति के साथ प्राइवेट संपत्तियों को प्रदर्शनकारियों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया था। इस हिंसक प्रदर्शन को लेकर बाद में सामने आया था कि प्रदर्शनकारियों को उकसाने के लिए पीएफआई ने कई लोगों को रुपए दिए थे। इस मामले में बिजनौर पुलिस ने चार लोगों को चांदपुर थाना क्षेत्र से 3 फरवरी को गिरफ्तार किया था, जबकि पुलिस ने इस मामले में बुधवार को पीएफआई के एक और मास्टरमाइंड सदस्य शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 20 दिसंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 80 लोगों को जहां गिरफ्तार किया था। वहीं, 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस हिंसक प्रदर्शन को लेकर पीएफआई का नाम सामने आया था, जिसमें देश विरोधी पंपलेट व लोगों को उकसाने के लिए रुपयों की फंडिंग की गई थी।
इस मामले में बुधवार को पुलिस ने बिजनौर के जुलाहान मोहल्ले के रहने वाले शोएब नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार हुआ युवक मास्टरमाइंड है। युवक द्वारा लोगों को भड़काने के लिए भड़काऊ पोस्टर चिपकाए गए थे। साथ ही यह युवक 2017 से पीएफआई का सक्रिय सदस्य है।












Click it and Unblock the Notifications