बिजनौर: आधी रात में ससुराल पहुंचा दामाद, सास-ससुर की चाकू से गोदकर की हत्‍या

Double Murder In Bijnor: बिजनौर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बिजनौर (Bijnor) में शनिवार की देर रात डबल मर्डर (Double Murder) की वारदात से सनसनी फैल गई। स्‍योहारा थाना इलाके में एक दामाद ने अपने सास-ससुर और बहनोई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना उस वक्‍त की है, जब सभी घर पर सो रहे थे। हमले में सास-ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहनोई जख्‍मी हो गया। परिजनों ने उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टर के लिए भेज दिया जबिक घायल बहनोई को हायर सेंटर रेफर किया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

man impaled his mother in law and father in law in bijnor

पत्‍नी से हुआ था विवाद

स्‍योहारा से सटे ग्राम चक महदूद सानी निवासी अब्दुल मलिक की बेटी की शादी तीन साल पहले थाना जानसठ मुजफ्फरनगर के गांव मल्हेड़ी निवासी रिजवान पुत्र हसीब से हुई थी। शादी के बाद से ही अंजुम का पति रिजवान में विवाद हो गया था, जिसके बाद अंजुम अपने मायके में रहने लगी थी। शनिवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे रिजवान अपने ससुराल पहुंचा और सास ससुर और बहनोई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सास-ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहनोई बुरी तरह जख्‍मी हो गया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। वहीं, इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शवों को कब्‍जे में लेर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। आरोपित की पत्‍नी अंजुम ने अपने पति के विरुद्ध हत्या की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अजय कुमार अग्रवाल व थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि पुलिस ने आरोपित रिजवान के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+