coronavirus लॉकडाउन: दूध के टैंकर से एक के बाद एक निकले 16 लोग
बिजनौर। कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन घोषित किया है। उन्होंने लोगों से घरों में रहने, जहां हैं वहीं रहने की अपील की है। बस, ट्रेन, टैक्सी से लेकर हवाई सेवा तक रोक दी गई है, बावजूद इसके लोग चोरी छिपे, अलग-अलग तरकीबों से अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है, जहां खाली दूध के टैंकर में छिपकर 16 मुसाफिरों ने जान जोखिम में डालकर मौत का मजबूरन सफर किया है।

दूध के टैंकर में देहरादून से बिजनौर छिपकर आए 16 लोग
बिजनौर जिले के थाना नजीबाबाद के कोटद्वार रोड पर खाली दूध के टैंक के अंदर छिपकर 16 सवारी देहरादून से नजीबाबाद के जैन स्टील फैक्ट्री के सामने उतरीं। दरअसल, लॉकडाउन में सभी निजी और सरकारी गाड़िया बंद हैं, लेकिन दूध की गाड़ियों, प्रेस की गाड़ियों पर रोक टोक नहीं है। दूध टैंक ड्राइवर ने थोड़े से पैसे के लालच में इसी का फायदा उठाया और देहरादून से दूध के खाली टैंकर में तकरीबन 16 सवारी चोरी छिपे पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर और मुसाफिरों की जिंदगी से खिलवाड़ करके लेकर आया है।
हो सकता था हादसा
टैंकर में गैस बनने से दम घुटने तक के आसार थे। तस्वीरों में साफ तौर से देखा जा सकता है कि किस तरह से सवारियां एक के बाद एक करके छोटे से ढक्कन के दूध के बने टैंकर से बाहर निकलते नजर आ रहे है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications