बिजनौर: खाली पड़े मैदान में नमाज पढ़ने का वीडियो हुआ वायरल, अब तलाश में जुटी पुलिस
बिजनौर: खाली पड़े मैदान में नमाज पढ़ने का वीडियो हुआ वायरल, अब तलाश में जुटी पुलिस
बिजनौर, 09 सितंबर: सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा करने का एक वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने साफतौर पर आदेश दे रखा है कि सार्वजनिक स्थलों पर नमाज न पढ़ी जाए। उसके बावजूद खाली पड़े मैदान से नमाज अदा करने का वीडियो सामने आया है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बिजनौर के नगीना हिंदू इंटर कॉलेज के पास खाली पड़े एक मैदान का बताया जा रहा है। इस दौरान कुछ लोग क्रिकेट खेलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस मैदान के पास एक मंदिर भी है। खाली मैदान में नमाज अदा करने का यह वीडियो किसी रहागीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों भी इस पर आपत्ति जताई है।
हिंदू संगठनों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन को ऐसे मामले में सख्ती दिखानी चाहिए। तो वहीं, अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया और जांच में जुट गई। एसपी ग्रामीण राम अर्ज ने कहा कि बिजनौर में सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ है। कुछ लोग खेल के मैदान में नमाज अदा कर रहे हैं। ये लोग कौन हैं, इसकी जांच क्षेत्राधिकारी को सौंप दी गई है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि नमाज अदा कर रहे लोगों के चेहरे साफ दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। जांच की जा रही है। वहीं, हिंदू संगठनों का कहना है कि शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। हिंदू संगठनों ने कहा कि पुलिस को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस प्रशासन को ये पता लगाना चाहिए कि पहले से यहां पर नमाज पढ़ी जा रही थी या फिर नई परंपरा डालने की कोशिश की गई है।
-
UP में 12th पास युवाओं के लिए मौका! आबकारी विभाग में सिपाही पदों पर भर्ती, कब करें अप्लाई? कितनी लगेगी फीस -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL












Click it and Unblock the Notifications