Bijnor: हरिद्वार जा रही बस कोटावाली नदी की उफनती धारा में फंसी, JCB की मदद से 14 यात्रियों का किया रेस्क्यू
Bijnor News: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। भारी बारिश के चलते नदियों का जल स्तर भी बढ़ गया और कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हो गए है। तो वहीं, बारिश की वजह से बिजनौर जिले की कोटावाली नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है।
कोतावाली नदी अपने पूरे उफान पर है और इस बीच यूपी रोडवेज की बस इस उफनती धारा के बीच में फंस गई। ऐसा बताया जा रहा है कि बस में करीब 3 दर्जन यात्री सवार है। जैसे ही रोडवेज बस के कोटावाली नदी में फंसने की जानकारी अधिकारियों को मिली तो हड़कम मच गया।

आनन-फानन में आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और जेसीबी की मदद से यात्रियों को निकालने की कोशिश जारी है। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, 14 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, अन्य यात्रियों को रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है।
Recommended Video
अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, रूपहडिया डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस नदी के तेज बहाव में फंस गई। बस में लगभग तीन दर्जन यात्री सवार थे। कोटावाली नदी के बीच में फंसने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गया।
तो वहीं, पानी के तेज बहाव के चलते प्रशासन को रेस्क्यू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक 14 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया है। वहीं, अन्य यात्रियों को बचाने की कवायद जारी है। प्रशासन की मानें तो जल्द ही सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
वहीं, कोटावाली नदी में फंसी रोडवेज का बस का काफी डरावना वीडियो सामने आया है। वीडिया में साफ देखा जा सकता है कि बस नदी के बीच में फंसी हुई है। इस दौरान पुलिस-प्रशासन बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications