साक्षी मिश्रा के बाद वायरल हुआ अनुराधा का VIDEO, परिवार से जान का खतरा बता कोर्ट से मांगी सुरक्षा

बिजनौर। बरेली की साक्षी मिश्रा के बाद अब बिजनौर की अनुराधा सिंह का वीडियो वायरल हुआ है। अनुराधा ने बालिग होते हुए एक गैर धर्म के युवक दानिश हुसैन से शादी की, लेकिन अनुराधा के परिवार को यह रिश्ता किसी कीमत पर मंजूर नहीं था, उन्होंने दानिश के खिलाफ अनुराधा के अपहरण का मुकदमा स्थानीय नगीना थाने में लिखवा दिया। कुछ दिन बाद अनुराधा पुलिस को मिल गई, जिसे नारी निकेतन भेज दानिश को जेल भेज दिया।

पिता के घर से फरार हुई अनुराधा

पिता के घर से फरार हुई अनुराधा

अनुराधा ने अपने वायरल वीडियो में बताया कि कैसे उसके घरवालों ने धोखे से उसका गर्भपात कराया। परिवार में रहते हुए अनुराधा को आभास हुआ कि उसके परिजन अब उसे दानिश के पास नहीं जाने देंगे और अगर वो इसी तरह अपने पति दानिश के साथ रहने की जिद करती रही तो उसके परिजन उसकी जान ले लेंगे। अपनी जान बचाने के लिए अनुराधा अपने पिता के घर से फरार हो गई। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है, लेकिन पुलिस को अनुराधा कहीं नहीं मिली।

जान का खतरा, अदाल से मदद की गुहार

जान का खतरा, अदाल से मदद की गुहार

अब सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। चार मिनट के इस वीडियो में अनुराधा अपनी पूरी घटना बताते हुए अपनी जान को खतरा बता रही है। उसे पुलिस पर भरोसा नहीं है, वो अदालत से मदद की गुहार लगा रही है। वो अपनी जान बचाने के लिए किसी गुमनाम जगह पर होने की बात कह रही है। इस वीडियो के बारे में जब बिजनौर की नगीना पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस कैमरे पर कुछ भी ना बोलते हुए दानिश को जेल भेजने की बात तो मान रही है, लेकिन अनुराधा के वायरल वीडियो पर पुलिस खामोश है।

चर्चा में रहा था साक्षी मिश्रा का मामला

चर्चा में रहा था साक्षी मिश्रा का मामला

बता दें, भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने वीडियो जारी कर अपने परिवार से जान का खतरा बताया था। इस वीडियो में साक्षी का पति अजितेश भी था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की खूब चर्चा हुई। भाजपा विधायक ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई धमकी नहीं दी। बेटी बा​लिग है उसे अपने फैसले लेने का अधिकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+