‘2 घंटे में नंबर बंद हो जाएगा,ज्यादा जानने के लिए 9 दबाएं’, ऐसे कॉल से रहें सावधान, हो जाएंगे ठगी का शिकार

Spam Calls: साइबर फ्रॉड करने वाले शातिर अपराधी ठगी के नए-नए तरीक़े ढूंढ कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। अब साइबर अपारधियों ने सिम कार्ड नियम में बदलाव के बाद ठगी का नया तरीका निकाला है। कई लोगों ने टेलिकॉम डिपार्टमेंट से आए फ्रॉड कॉल की शिकायत भी की है। आइए जानते हैं कैसे शातिर अपराधी ठगी का शिकार बना रहे हैं।

साइबर ठग आपको कॉल करेंगे, जिसके बाद आपको प्री रिकॉर्डेड संदेश सुनाई देगा कि, यह कॉल टेलिकॉम डिपार्टमेंट की तरफ़ से आया है। यह कॉल आपके नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल बंद करने के संबंध में है। ज़्यादा जानकारी के लिए 9 दबाएं।

your service will be expire in 2 hours press 9 to know more be Aware of such Spam calls bihar

कॉल परयह संदेश सुनते ही उपभोक्ता बिना सोचे समझे बताए गए नंबर को दबा देते हैं। इसके बाद ही शातिर आपको चूना लगाने की प्रक्रिया में लग जाते हैं। 9 नंबर दबाते ही एक व्यक्ति आपको बातों में उलझाते हुए आपका नाम और आपसे जुड़ी कुछ जानकारी लेगा फिर कॉल देगा।

ठग की बातों में आकर अगर आपने उसे सारी जानकारी दे दी तो यह मुमकिन है कि आप उसके ठगी के जाल में फंस गए और आर्थिक नुकसान हो सकती है। इस संबंध में वन इंडिया हिंदी ने साइबर एक्सपर्ट मोनाली गुहा से ख़ास बातचीत की और उनसे जाना कि एक कॉल के ज़रिए ठगी कैसे मुमकिन है।

साइबर एक्सपर्ट मोनाली गुहा ने बता कि सिर्फ़ कॉल से आप ठगी का शिकार नहीं बन सकते हैं। हां, अगर आपने ठगों द्वारा बताई गई बातों को फॉलो करते हुए सारी प्रक्रिया (जैसे 9 नंबर दबाएं, अपने से जुड़ी जानकारी दे दी) कर ली तो मुमकिन है कि आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

वह कॉल कर विभिन्न नंबर (1 से लेकर 10 तक) में से किसी एक अंक को दबाने बोलते हैं। हर नंबर पर कुछ न कुछ कमांड दिया रहता है। यह ठग ही जानते हैं कि उन्होंने किस अंक पर कौन सा कमांड दे रखा है। ऐसा करते ही आपका मोबाइल हैक हो जाता है। इसके बाद ठग आसानी से साइबर फ्रॉड कर लेते हैं।

ऐसे में सबसे ज़रूरी बात यह है कि आपको अगर कोई ऐसा कॉल आए और कुछ कमांड दे तो आप तुंरत कॉल डिस्कनेक्ट कर दें। आप खुद ग्राहक सेवा को कॉल करें तभी किसी कमांड को फॉलो करें। अगर आपने ग्राहक सेवा को कॉल नहीं किया है तो फिर आप कभी भी ऐसे कॉल पर रिस्पॉन्ड नहीं करें।

मोनाली गुहा ने बताया कि दरअसल लोग कुछ वेबसाइट पर जाते हैं, वहां से डाटा लीक हो जाता है। इसके बाद साइबर ठग उन डाटा से उपभोक्ताओं को कॉल कर ठगी का शिकार बनाने की कोशिश करते हैं, ऐसे में आपको खुद सतर्क रहने की ज़रूरत है, आप सावधान रहेंगे तो कभी भी ठगी का शिकार नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+