यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार को बताया झूठा, नीतीश कुमार पर भी जमकर बरसे

पटना। अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल खड़े हुए जदयू के विधायक श्याम रजक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के समर्थन में पटना पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाला। केंद्र सरकार की नोटबंदी पर मोदी सरकार के खिलाफ उस दावे पर सवाल उठाए, जिसमें नोटबंदी को सफल बताया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी का उद्देश्य अब तक पूरा नहीं हुआ है और कोई भी कालाधन वापस नहीं आया है। केंद्र सरकार का यह अभियान पूरी तरह फेल हुआ है और 99% करेंसी वापस आ गया है। यशवंत सिन्हा ने यहां तक कह दिया कि केंद्र सरकार हर बात और काम के लिए झूठ का सहारा लेती है जिसका दुष्परिणाम जनता को भुगतना पड़ता है।

यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार को बताया झूठा, नीतीश कुमार पर भी जमकर बरसे

आपको बताते चलें कि पटना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग कर जुबानी जमा खर्ची ना करें। बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पास कराएं और तब केन्द्र सरकार को भेजें। नीतीश कुमार आरक्षण के मुद्दे पर जब सिफारिश कर ही दिया है तो उन्हें हिम्मत भी दिखाना चाहिए।

यशवंत सिन्हा ने कार्यक्रम में उपस्थित जदयू के वरिष्ठ नेता विधायक श्याम रजक और उदय नारायण चौधरी से देश के वंचित लोगों का नेतृत्व करने की अपील किया। तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार से नए सिरे से आरक्षण को लेकर समीक्षा करने और वंचित वर्गों को नया आयोग बनाने की मांग करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि वंचित वर्ग अब इंतजार नहीं करेगा। दलित अब अपने हक के लिए सड़क पर उतरेंगे और हम लोग दलितों की आवाज को हर कदम पर तुरंत रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+