बिहार: पत्नी को मिली सरकारी नौकरी तो पति को किया पहचानने से इनकार, जानिए क्या है पूरा मामला
बिहार के सहरसा का यह मामला बताया जा रहा है, युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि सरकारी नौकरी होने के बाद उसकी पत्नी उसे पहचानने से भी इनकार कर रही है।
सहरसा, 23 जुलाई 2022। आपने राजकुमार राव की फ़िल्म 'मेरी शादी में ज़रूर आना' देखी होगी। उस फिल्म में शादी के दिन पता चलता है कि लड़की की सरकारी नौकरी हो गई है। वह लड़की बिना शादी किए ही भाग जाती है। ठीक इसी तरह का एक मामला बिहार के सहरसा से सामने आया है जहां एक लड़की पर आरोप लगा है कि सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी ने अपने पति को पहचानने से ही इनकार कर दिया है। अब युवक इंसाफ़ के लिए दर-दर भटक रहा है। यह पढ़ कर आप सोच रहे होंगे की किसी मूवी का स्क्रिप्ट है लेकिन नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?

पत्नी ने किया पति को पहचानने से इनकार
बिहार के सहरसा का यह मामला बताया जा रहा है, युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि सरकारी नौकरी होने के बाद उसकी पत्नी उसे पहचानने से भी इनकार कर रही है। युवक की मानें तो उसने युवती की नौकरी के नाम पर 15 लाख रुपये खर्च किया लेकिन सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने उसका साथ छोड़ दिया है। युवक ने अपने प्रेम की दास्तां सुनाते हुए कहा कि दौड़ लगाने के दौरान दोनों की मुलाक़ात हुई थी। उस वक़्त युवती बिहार पुलिस की तैयारी कर रही थी और वह आर्मी की तैयारी कर रहा था। रोज़ाना मुलाकात होते-होते दोस्ती हुई। दोस्ती मोहब्बत में तब्दील हुई और फिर दोनों विवाह के बंधन में बंध गए।

सरकारी नौकरी लगने पर बदल गए युवती के तेवर
पीड़ित युवक की मानें तो उसकी शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पत्नी की सरकारी नौकरी लगने के बाद मुझे पहचानने से इनकार कर दिया। अब वह मुझे पति मानने से भी इनकार कर रही है। युवक ने बताया कि उसे जब पता चला की पत्नी की सरकारी नौकरी लग गई है तो खुशी-खुशी उससे मिलने समस्तीपुर पहुंचा। समस्तीपुर पहुंचते ही मेरी सारी खुशी ग़म में तब्दील हो गई। जैसे ही मैं उस्से मिला उसका ढंग पूरा ही बदल गया था। मैं खुद पर यकीन ही नहीं कर पा रहा था। उसने मुझे पति मानने से ही इनकार कर दिया।

इंसाफ़ के लिए भटक रहा है युवक
पीड़ित युवक ने कहा कि उसने मुझे दुत्कारते हुए पहचानने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं और मेरा नंबर भी ब्लॉक कर दी। मेरे साथ मेरी पत्नी ने धोखा किया है, इसांफ़ के लिए कई जगह गुहार लगा चुका हूं लेकिन कोई भी मदद नहीं कर रहा है। वहीं युवक ने बताया कि जब उन दोनों ने शादी किया था तो दोनों के परिजन भी मौजूद थे। अब लड़की उस शादी को नहीं मान रही है और मुझे तो पहचानतक नहीं रही है। मैंने कई जगह आवेदन दिया है लेकिन कहीं भी इंसाफ़ नहीं मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: बिहार: मां को बंधक बना कर बेटे ने कर दिया कांड, पुलिस ने कहा ऐसा बेटा होने से औलाद न होना बेहतर












Click it and Unblock the Notifications