बिहार: मां को बंधक बना कर बेटे ने कर दिया कांड, पुलिस ने कहा ऐसा बेटा होने से औलाद न होना बेहतर
पूरबपाली रोड पर रहने वाली महिला विमला साहा पति स्व मुकेश साह ने टाउन थाना में मामले की शिकायत की है।
किशनगंज, 23 जुलाई 2022। दुनिया में मां बेटे का रिश्ता सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है, लेकिन बेटा ही अगर मां पर ज़ुल्म ढाने लगे तो फिर इनसानियत शर्मसार हो जाती है। ताजा मामला किशनगंज का बताया जा रहा है, जहां पैसे की लालच में बेटे मां की ममता को ही शर्मसार कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बेटे ने अपनी मां को घर में की दिनों तक बंधक बना कर रखा और फिर उसके बैंक अकाउंट से नौ लाख रुपये निकाल लिया। महिला के घर वालों को जब मामले की जानकारी हुई तो 112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकार दी। पुलिस की मदद से कलयुगी बेटे से मां को छुड़ाया।

पैसों की लालच में बेटे ना बनाया मां को बंधक
पूरबपाली रोड पर रहने वाली महिला विमला साहा पति स्व मुकेश साह ने टाउन थाना में मामले की शिकायत की है। पीड़िता की मानें तो उसके बेटों ने पैसे की लालच में कई दिनों तक उसे घर में बंधक बनाकर रखा और खाते से 9 लाख रुपये निकाल लिये । पीडि़त मां की शिकायत पर टाउन थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी। संपत्ति के लालच में मां बेटे के रिश्ते शर्मसार करने के मामले में टाउन थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने संज्ञान लिया है।

मां को घायल कर घर में ही बनाया बंधक
ग्रामीणों ने बताया कि 10 जुलाई की रात में बेटों ने मां के साथ मारपीट किया जिससे महिला घायल हो गई। इसके बाद महिला का बड़ा बेटा अंकित कुमार और छोटा बेटा अलक कुमार ने घर में मां को बंधक बना दिया। कई दिनों तक महिला एक ही घर में बंद रही। वहीं मां के पास मौजूद चार एटीएम कार्ड दोनों बेटों ने छीन लिया और खाते से 9 लाख रुपये निकाल लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित महिला ने किसी तरह अपने साथ घटित मामले की जानकारी अपने घर वालों को दी। मामले की सूचना पर परिजन महिला के पास पहुंचे और पुलिस की मदद से बेटों की चंगुल से उन्हें आज़ाद कराया। एटीएम कार्ड और मोबाइल भी पीड़ित महिला को वापस दिलवाया। महिला की मानें तो उनके चार खाते से कुल 9 लाख 6 हजार रुपये निकाल लिया। वहीं बैंक ने भी इस बात की पुष्टी की है। महिला ने बताया कि पहले भी उसके बेटों ने पित को बेवकूफ़ बनाकर 23 लाख रुपये खाते से निका लिया था। इस मामले कोर्ट में केस चल रहा है।
ये भी पढ़ें: बिहार: जब शिक्षक बने DM डॉ. नवल किशोर, बच्ची को दिया इनाम, जमकर हो रही तारीफ़












Click it and Unblock the Notifications