लाश को कब्र से निकालकर महिला तांत्रिक खेलती रही खेल

इसकी नाक की बत्ती गिर गई है अब ये जिंदा नहीं हो सकता। ये बात सुनने के बाद मृत युवक के परिवार वाले आक्रोशित हो गए और महिला ढोंगी तांत्रिक की जमकर धुनाई कर दी।

पटना। अंधविश्वास के जाल में फंसाकर लोगों के शोषण करने का मामला आए दिन सुनने को मिलता है। फिर भी लोग हैं कि तांत्रिक पर विश्वास कर उसे भगवान मानते हैं। कभी-कभी ऐसा भी देखा जाता है कि तांत्रिक के चक्कर में पड़ने के बाद लोगों का जीवन बर्बाद हो जाता है तो कइयों का इसमें सब कुछ लुट जाता है। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के गया जिले में सामने आया है। जहां एक महिला ढोंगी तांत्रिक द्वारा कई घंटों तक अंधविश्वास का खेल खेला गया। जिसमे मरे हुए व्यक्ति को कब्र से बाहर निकालकर जिंदा करने की कोशिश की जा रही थी।

लाश को कब्र से निकालकर महिला तांत्रिक खेलती रही खेल

ये नजारा देखने के लिए पुरे गांव के लोग वहां मौजूद थे। महिला तांत्रिक ने पहले तो पूजा पाठ और हवन के लिए विशेष सामग्री मंगवाई फिर युवक की लाश को कब्र से खोदकर बाहर निकाला और हवन के साथ-साथ मंत्र का उच्चारण करने लगा। काफी देर तक चले इस अंधविश्वास के खेल के बाद जब युवक नहीं जिंदा हुआ तो ढोंगी तांत्रिक ने बहाना बनाते हुए कहा कि अगर कुछ देर पहले हमारे पास आते तो शायद ये जिंदा हो जाता। इसकी नाक की बत्ती गिर गई है अब ये जिंदा नहीं हो सकता। ये बात सुनने के बाद मृत युवक के परिवार वाले आक्रोशित हो गए और महिला ढोंगी तांत्रिक की जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह ढोंगी तांत्रिक वहां से फरार हो गई। जिसके बाद लोगों को एहसास हुआ कि पैसा ऐंठने के लिए तांत्रिक ने ऐसा खेल खेला था।

जानकारी के मुताबिक बिहार के गया जिले के गुरारू के बेलदार बिगहा टोला डबूर गांव के रहने वाले 15 वर्षीय युवक की मौत सांप काटने के कारण हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद गमगीन परिजनों ने आंसू बहाते हुए उसे गांव से बाहर कब्र में दफना दिया। परिवार वालों का कहना था कि उसका 15 वर्षीय बेटा ओमप्रकाश पड़ोस के शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गया था तभी विषैले सांप ने उसे डस लिया और देखते ही देखते उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद उसे कब्र में दफनाया गया।

लाश को कब्र से निकालकर महिला तांत्रिक खेलती रही खेल

तभी पड़ोसी गांव की रहने वाली एक ढोंगी तांत्रिक महिला वहां पहुंची और बच्चे को जिंदा करने की बात कहने लगी। बच्चे के फिर से जीवित होने की बात सुन परिजनों के मन में एक आस जगी और महिला तांत्रिक की बातों पर विश्वास कर कब्र को खोदते हुए लाश को बाहर निकाला। फिर लाश को बाहर निकालकर महिला तांत्रिक घंटों तक हवन पूजा-पाठ और मंत्र जाप करती रही। लेकिन इस से मृत युवक पर कोई असर नहीं पड़ा तब उसने बहाना बनाते हुए कहा कि उसकी नाक की बत्ती गिर चुकी है अगर ऐसा नहीं होता और कुछ देर पहले हम पहुंचते तो शायद ये जिंदा हो जाता। एक समय के बाद तांत्रिक महिला ने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता है। इसे फिर से कब्र में दफना दिया जाए। ये बात सुनते ही परिजन गुस्से से आग बबूला हो गए और महिला ढोंगी तांत्रिक की जमकर धुनाई कर दी। फिर उसे कब्र में दफनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+