बिहार में जन्मा 4 पैर और तीन हाथ वाला विचित्र बच्चा, इस बीमारी के चलते हुई ये हालत
पटना, 31 दिसंबर: बिहार के गोपालगंज जिले में एक महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसके चार पैर और तीन हांथ हैं। लोगों को जब इस बच्चे के बारे में जानकारी हुई तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है और चिकित्सक की देखरेख में है। चिकित्सक ने बताया कि, बच्चे के चार पैरों में से तीन पैर बड़े व एक काफी छोटे आकार का है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि लाखों बच्चों में ऐसा एक केस सामने आता है।

तीन हाथ और तीन पैरों वाला बच्चा का जन्मा
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के रेवतिथ गांव निवासी रहिन अली की पत्नी रवीना खातून ने इस बच्चे को गुरुवार को जन्म दिया है।जन्म लिए बच्चे के चार पैर और दो शौच मार्ग थे। तीन पैर बड़ा और एक काफी छोटे आकार का था। फिलहाल अजीबोगरीब बच्चे को सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। तीन किलो दो सौ ग्राम बच्चे का वजन डॉक्टरों ने बताया। बच्चे के परिजनों का कहना है कि, उन्होंने अल्ट्रासाउंड भी कराया था। लेकिन निजी अल्ट्रासाउंड संचालकों की ओर से संचालित लैब के रिपोर्ट में भी चिकित्सक इस खामी को नहीं पकड़ पाए।

जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं
अस्पताल में पदस्थापित मेडिकल अफसर डॉ. आफताब आलम ने बताया कि सिंट्रॉनिक कारण से ग्रोथ में परिवर्तन होता है। ग्रोथ में विकार उत्पन्न होने से गर्भस्थ शिशु के हाथ और पैर की संख्या में भी वृद्धि जाती है। उन्होंने बताया कि विशेष जांच के लिए अल्ट्रासोनोग्राफी व इको कार्डियोग्राफी कराने की आवश्यकता है। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई है। बहरहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
Recommended Video

बच्चे की जांच की जा रही है
बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर सौरभ अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के मामले बहुत कम आते हैं। फिलहाल बच्चे की देखरेख की जा रही है। डॉक्टर ने बताया कि यह जेनेटिक समेत कई कारणों से हो सकता है। उन्होंन बताया कि जिस तरह कई बच्चों के हाथ की अंगुलियां ज्यादा होती हैं। उसी प्रकार इस बच्चे के पैर ज्यादा हैं। यहां बच्चे का प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो उसे हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications