पत्नी ने शादी के 10 दिन बाद पति को छोड़ा, बोली- मैं आप से नहीं, 'सपना' से करती हूं प्यार

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले से एक ऐसी घटना सामने आया है, जिसे सनुकार आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां शादी के 10 दिन बाद एक नव-विवाहिता ने अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया। नव-विवाहिता इस का जो कारण अपने पति और उसके परिजनों को बताया उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। नव-विवाहिता ने उससे कहा कि, 'मैं तुमसे प्यार नहीं करती बल्कि सपना नाम की लड़की से प्यार करती हूं और उसके साथ अपनी जिंदगी बितना चाहती हूं।'

अंकित के पैरों तले खिसक गई जमीन

अंकित के पैरों तले खिसक गई जमीन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची की रहने वाली पूजा की शादी उसके परिजनों ने 14 जून को बेगूसराय के रहने वाले अंकित कुमार से कर दी। शादी के बाद पूजा अपने पति के साथ बेगूसराय आई, लेकिन 10 दिन बाद ही उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके पीछ पूजा ने जो वजह बताई वो काफी हैरान कर देने वाली थी। दरअसल, पूजा ने कहा कि मैं पिछले दो साल से सपना नाम की लड़की के साथ समलैंगिक रह रही थी और उसी के साथ शादी करना चाहती हूं। पूजा कि यह बात सुनकर अंकित के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पूजा की सुसराल पहुंची सपना

पूजा की सुसराल पहुंची सपना

इस मामले में तूल 25 जून को उस वक्त पड़ा जब पूजा की प्रेमिका सपना रांची से बेगूसराय उसकी ससुराल जा पहुंची। इस दौरान सपना अपनी प्रेमिका पूजा के साथ रहने की जिद करने लगी। जिसके बाद पूजा के पति अंकित ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नगर थाना पुलिस सभी को थाना ले आई। सपना और पूजा ने बताया कि रांची में वह एक कपड़ा दुकान में काम करती थीं। यहीं पर दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों एक साथ दो साल से रह रही थीं। इसी बीच 14 जून को पूजा की शादी उसके परिजनों ने बेगूसराय में करा दी। लेकिन इस शादी से पूजा खुश नहीं थी।

शादी के बंधनों से किया आजाद

शादी के बंधनों से किया आजाद

पूजा ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। वह सपना से प्यार करती है और जीवन भर उसी के साथ रहेगी और उसी से शादी करेगी। सपना भी पूजा को अपनी पत्नी मानती है और दोनों साथ रहना चाहते हैं। पूजा ने बताया कि परिजनों ने उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी कर दी थी, जिससे वह खुश नहीं थी। पूरा मामला जानने के बाद अब लड़के ने भी उसे शादी के बंधनों से आजाद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+