पति को नदी किनारे ले जाकर ध्‍यान लगाने को बोली पत्‍नी, आंख बंद करते ही प्रेमी ने काटी गर्दन

पटना। बिहार के समस्‍तीपुर जिले के बेगूसराय में दो दिन पूर्व हुए दिलीप पाठक हत्‍याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने दिलीप की पत्‍नी काजल और उसके प्रेमी लक्ष्‍मण को गिरफ्तार किया है। दोनों दिलीप को रास्‍ते से हटाना चाहते थे और इसी के लिए गला काटकर उसकी हत्‍या कर दी गई थी। आपको बता दें कि बीते 26 नवंबर की सुबह दिलीप का शव गांव में ही नदी के पास बरामद हुआ था। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान थे। आप जानकर सन्‍न रह जाएंगे कि हत्‍या के लिए काजल ने अपने पति को ध्‍यान लगाने के लिए कहा था और जब उसने ध्‍यान लगाने के लिए आंख बंद किया तो लक्षमण ने धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया। विस्‍तार से जानिए पूरी खबर।

काजल और लक्ष्‍मण में था अवैध संबंध

काजल और लक्ष्‍मण में था अवैध संबंध

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक दिलीप के दोनों बच्चों को रातगांव तेघड़ा का लक्ष्मण कुमार पढ़ाने आता था। काजल पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। इसी स्कूल में लक्ष्मण भी बच्चों को पढ़ाता था। दोनों में यहीं से दोस्ती शुरू हुई और जल्द ही प्यार में बदल गई।

दिलीप को चला पता तो हुआ बवाल

दिलीप को चला पता तो हुआ बवाल

दिलीप को जैसे ही काजल और लक्ष्मण के संबंध का पता चला तो उसने विरोध शुरू कर दिया। इससे तंग आकर काजल ने अपने प्रेमी लक्ष्मण के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पुलिस के मुताबिक दिलीप की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बस इसी को नजर में रखकर दोनों ने प्‍लान बनाया।

सुनसान जगह पर ले जाकर ध्‍यान लगाने को कहा

सुनसान जगह पर ले जाकर ध्‍यान लगाने को कहा

काजल के प्रेमी लक्ष्मण ने दिलीप से कहा कि देर रात सुनसान स्थल पर पूजा करने पर उसे 25 हजार रुपए मिल जाते हैं। 25 नवबंर की रात लालच में दिलीप लक्ष्मण के साथ उसकी बाइक पर तेघड़ा से समस्तीपुर आया। जहां पूजन सामग्री खरीदने के बाद रात गहराने पर वह दोनों दिलीप की पत्नी सहित रानी टोल स्थित नदी किनारे पहुंच गए। योजना के अनुसार काजल ने पहले दिलीप से पूजा कराई फिर पैसे पाने के लिए अच्छे से आंखें बंद कर ध्यान लगाने को कहा। आंखें बंदकर दिलीप ध्यानमग्न हुआ तभी लक्ष्मण बाइक की डिक्की में रखा धारदार हथियार ले आया। उससे पीछे से दिलीप की गर्दन पर जोरदार वार किया। गर्दन कटने से मौके पर ही दिलीप की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+