प्रेमी संग भागी पत्नी, पति ने बदला लेने के लिए लवर की पत्नी से कर ली शादी, अब लोग ले रहे मजा
बिहार में एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद पति ने उससे बदला लेने के लिए पत्नी के प्रेमी की पत्नी से शाादी कर ली। इस खबर को सुनकर अब इंटरनेट पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

प्यार अंधा होता है जब ये सिर चढ़ जाता है तो इंसान अपने सगे रिश्ते तक की परवाह नहीं करता। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला बिहार की है। जहां एक महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इस पर सोने पर सुहागा बात ये हुई कि पति ने अपनी पत्नी को सबक सिखाने के लिए जिस शख्स के साथ उसकी पत्नी भागी थी उसी की पत्नी से शादी करके जीवन भर के लिए अपना बना लिया। सोशल मीडिया पर ये पति का ये बदला सुनकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

बिहार के खगड़िया जिले की है ये अजीब घटना
बिहार के खगड़िया जिले की ये विचित्र घटना हैं जहां एक शादीशुदा महिला दूसरे पुरुष के साथ भाग गई और उसके पति ने बदला लेने के लिए अपने प्रेमी की पत्नी से शादी कर ली।

प्रेमी के साथ भागने वाली रूबी चार बच्चों की मां है
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूबी देवी नाम की महिला ने 2009 में नीरज नाम के एक व्यक्ति के साथ शादी के बंधन में बंधी। दंपति के चार बच्चे हैं। शादी के कुछ साल बाद ही पति नीरज को इस बात का पता चल गया कि उनकी पत्नी का मुकेश नाम के एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है लेकिन उसका परिवार नहीं बिगड़े इसलिए वो शांत रहा।

चुपके से शादी कर ली, पंचायत का फैसला मानने से कर दिया था इनकार
लेकिन फरवरी 2022 में रूबी ने अपने प्रेमी मुकेश से चुपके से शादी कर ली। जब रूबी के पति को पता चला, तो उसने मुकेश के खिलाफ अपनी पत्नी का अपहरण करने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज की। इस शिकायत में नीरज ने दावा किया कि इस मामले को निपटाने के लिए एक ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया था, लेकिन मुकेश ने पंचायत का फैसला मानने से इनकार कर दिया जिसके बाद वो उसकी पत्नी को लेकर फरार है।

पत्नी से बदला लेने के लिए प्रेमी की बीबी से कर ली शादी
रूबी ने जिससे दूसरी शादी की वो प्रेमी मुकेश भी शादीशुदा था और उनके दो बच्चे भी हैं। मजेदार बात ये है कि मुकेश की पत्नी का नाम भी रूबी है । इसके बार वो नीरज मुकेश की पत्नी से मिला और मुकेश और अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए नीरज ने मुकेश की पत्नी से शादी करने का फैसला किया। इस जोड़े ने फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे।
Now ajnabee isn't just a movie. It's a documentary. pic.twitter.com/m5Vsul0mWF
— ऐ Harsh लड़का (@arpitlakra27) March 2, 2023
यूजर्स बोले- उनके बच्चे कितने कन्फ्यू्ज होंगे
इन अजीबोगरीब शादी की खबर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है और लोग जमकर मजे ले रहे है। एक यूजर ने लिखा 'ये सब रूबी देवी के पति का शुरू से ही मुकेश की पत्नी से शादी करने का प्लान था। वहीं एक यूजर ने लिखा शादीशुदा लोग एक-दूसरे के साथ भाग रहे हैं और यहां मैं अभी तक कुंवारा हूं।'वहीं एक यूजर ने लिखा हर एक्शन का रिएक्शन बराबर होता है जो आज साबित हो गया। जबकि एक चौथे उपयोगकर्ता ने जोड़ा, ''भाई नेय ये क्या किया उनके बच्चे कितने भ्रमित होंगे !!''
Now ajnabee isn't just a movie. It's a documentary. pic.twitter.com/m5Vsul0mWF
— ऐ Harsh लड़का (@arpitlakra27) March 2, 2023












Click it and Unblock the Notifications