Lok Sabha Chunav Survey: आज हुए चुनाव तो किसका पलड़ा रहेगा भारी, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

Bihar Lok Sabha Election Survey: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी बाज़ार सज चुका है। बस अब इंतज़ार है तो लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान की। राजनीतिक पार्टियों ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए उम्मीदवार पर मंथन भी शुरू कर दिया है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने देश भर से 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। एनडीए गठबंधन की जीत को लेकर सभी सहयोगी नेता अबकी बार 400 पार का नारा दे रहे हैं।

Who will win in the Lok Sabha Election 2024 shocking revelation in the survey of bihar

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का नारा बुलंद कर दिया है। सियासी बयानबाज़ी के बीच इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल की सर्वे रिपोर्ट भी आ चुकी है। सर्वे में रिपोर्ट में बिहार की सभी 40 सीटों के चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

ओपिनियन पोल सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की 40 लोकसभा सीटों में एनडीए गठबंधन के खाते में 35 सीटें जाने की उम्मीद है। वहीं महागठबंधन के खाते में सिर्फ 5 सीटें ही जाती दिख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों में शामिल भाजपा के खाते में 17 सीटें जाएंगी।

एनडीए गठबंधन के घटक में शामिल जदयू के खाते में 12 सीटें जाएंगी। वहीं लोजपा (रामविलास) के खाते में तीन सीटें जाने की उम्मीद है। इसके आलावा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के खाते में 1 सीट जाने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम ) के खाते में 1 सीट जाती दिख रही है। वहीं महागठबंधन में शामिल सहयोगी दलों की बात करें तो राजद के खाते में 4 सीटें जाती दिख रही हैं। इसके आलावे कांग्रेस के खाते में 1 सीट जाती दिख रही है। सर्वे रिपोर्ट पर महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ छलावा है। चुनाव परिणाम आने दीजिए पता चल जाएगा की कौन कितने पानी में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+