Sanjay Kumar Jha कौन हैं, जो बने रहेंगे JDU के कार्यकारी अध्यक्ष? नई टीम में Nishant Yadav पर क्या मत?

Sanjay Kumar Jha JDU Working President: बिहार में राजनीति नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ के बाद से सियासी हलचल मची हुई है। इसी कडी में, जनता दल (यूनाइटेड) की नई टीम को लेकर 22 अप्रैल को बडी खबर सामने आई। पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। इसी के साथ ही, संजय कुमार झा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। राजनीतिक विश्लेषक इसे 'पार्टी और परिवार के बीच दूरी बनाए रखने' का साफ संदेश मान रहे।

खास बात यह है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को नई टीम में किसी भी पद पर जगह नहीं दी गई। आइए समझते हैं कि संजय कुमार झा आखिर कौन हैं, JDU में कार्यकारी अध्यक्ष का पद कितना ताकतवर है, निशांत कुमार को लेकर पार्टी का क्या रुख है और संजय झा की संपत्ति का सच क्या है...

Who Is Sanjay Kumar Jha

JDU में 'कार्यकारी अध्यक्ष' का पद क्या है? क्यों माना जाता है 'नंबर-2'?

जनता दल (यूनाइटेड) में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी का सबसे मजबूत संगठनात्मक पद है। राष्ट्रीय अध्यक्ष (नीतीश कुमार) रणनीतिक फैसले लेते हैं, तो कार्यकारी अध्यक्ष रोजमर्रा का पूरा ऑपरेशन संभालता है।

मुख्य जिम्मेदारियां:

  • पूरे देश-राज्य में संगठन की निगरानी और समन्वय
  • प्रदेश अध्यक्षों, जिला इकाइयों और कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क
  • चुनावी रणनीति बनाना और NDA (BJP-JDU) गठबंधन में तालमेल
  • नए नेताओं को जोड़ना और पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार
  • संसदीय दल का नेतृत्व (संजय झा राज्यसभा में JDU संसदीय दल के नेता भी हैं)

नीतीश कुमार ने जून 2024 में संजय झा को यह पद दिया था। अब नई सूची में उन्हें यथावत रखकर पार्टी ने 'अनुभव और निरंतरता' को प्राथमिकता दी है।

Who Is Sanjay Kumar Jha: कौन हैं संजय कुमार झा? नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद 'मैन फ्राइडे'

संजय कुमार झा का जन्म 1 दिसंबर 1967 को हुआ। संजय की शिक्षा की बात करें तो, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से एमए (मध्यकालीन इतिहास, 1987-89) से पोस्ट ग्रेजुएट किया। वर्तमान में राज्यसभा सांसद (बिहार) और JDU राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

Sanjay Kumar Jha Political Career: संजय कुमार झा का राजनीतिक सफर कैसा है?

  • शुरुआत BJP युवा विंग से की।
  • 2012 में JDU जॉइन किया और धीरे-धीरे नीतीश कुमार के करीबी बने।
  • बिहार सरकार में जल संसाधन और सूचना-प्रसारण मंत्री रहे।
  • 2017 से NDA गठबंधन मजबूत करने में अहम भूमिका।
  • 2024 में राज्यसभा सांसद बने।
  • जून 2024 में JDU के पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने।

वे Nitish Kumar के 'इनर सर्कल' में शामिल सबसे विश्वस्त रणनीतिकार माने जाते हैं। बड़े फैसलों (गठबंधन, सरकार गठन) में उनकी सलाह अहम रहती है।

निशांत कुमार को लेकर JDU का क्या मत? 'परिवार और पार्टी की दूरी'

नई कार्यकारिणी में निशांत कुमार को कोई पद नहीं दिया गया। मार्च 2026 में निशांत ने JDU जॉइन किया था और संजय झा ने खुद उनका स्वागत किया। 3 मई से निशांत बिहार के 38 जिलों का दौरा भी संजय झा के साथ शुरू करने वाले हैं। फिर भी नई टीम में जगह न मिलना राजनीतिक हलकों में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

पार्टी का रुख:

  • जेडीयू नेतृत्व फिलहाल पार्टी और परिवार की राजनीति के बीच स्पष्ट दूरी बनाए रखना चाहता है।
  • अनुभवी और स्थापित नेताओं को प्राथमिकता दी गई।
  • संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर फोकस।
  • विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला 'डायनेस्टी पॉलिटिक्स' की अटकलों पर विराम लगाने जैसा है।

संजय झा ने पहले कहा था कि 'निशांत संवेदनशील, ईमानदार और स्मार्ट हैं' और उनका दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ेगा। लेकिन नई टीम में शामिल न करने से साफ है कि पार्टी अभी 'स्थापित नेतृत्व' पर भरोसा कर रही है।

Sanjay Kumar Jha Net Worth: संजय कुमार झा की संपत्ति कितनी?

राज्यसभा चुनावी हलफनामे (MyNeta/ADR डेटा) के मुताबिक (2024):

विवरण राशि
कुल संपत्ति ₹22,69,01,681 (~22 करोड़+)
कुल ऋण ₹30,76,800 (~31 लाख)
आपराधिक मामले 0
  • 2022-23 ITR आय: ₹28,95,597 (~29 लाख)
  • संपत्ति मुख्य रूप से कृषि भूमि, बैंक बैलेंस, वाहन और निवेश से बनी है।
  • कोई आपराधिक मुकदमा नहीं।

JDU National Office Bearers List: एक नजर JDU राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची पर

  • नीतीश कुमार - राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • संजय कुमार झा, सांसद - कार्यकारी अध्यक्ष
  • वशिष्ठ प्रसाद तिवारी, पूर्व सांसद - उपाध्यक्ष
  • डॉ. आलोक कुमार सुमन, सांसद - कोषाध्यक्ष
  • मनीष कुमार वर्मा - महासचिव
  • आफाक अहमद खान, सदस्य बिहार विधान परिषद - महासचिव
  • श्याम रजक - महासचिव
  • अशोक चौधरी - महासचिव
  • नीरज सिंह कुशवाहा, सदस्य बिहार विधान सभा - महासचिव
  • राम सेवक सिंह, सदस्य बिहार विधान सभा - महासचिव
  • कविता पटेल - महासचिव
  • कपिल देवेश पटेल - महासचिव
  • राजीव रंजन - महासचिव
  • सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील - महासचिव
  • उपेंद्र सिंह - महासचिव
  • मौलाना गुलाम रसूल बलियावी - महासचिव
  • राजीव रंजन प्रसाद - प्रवक्ता / सचिव
  • रंजन प्रसाद सिंह, सदस्य बिहार विधान परिषद - सचिव
  • बिंदा सागर निषाद - सचिव
  • दानिश रजा - सचिव
  • संजय कुमार - सचिव
  • मोहम्मद निसार - सचिव
  • रंजीत नागर - सचिव
  • निवेदिता कुमारी (कांकर) - सचिव
Nishant Kumar: पटना की सड़कों पर लगे निशांत कुमार के पोस्टर, क्या नीतीश कुमार सौंपेंगे बेटे को अपनी विरासत?
Nishant Kumar: पटना की सड़कों पर लगे निशांत कुमार के पोस्टर, क्या नीतीश कुमार सौंपेंगे बेटे को अपनी विरासत?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+