लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी कौन हैं ? जो पापा की जान बचाने के लिए डोनेट करने जा रही अपनी किडनी

Daughter Rohini to donate kidney to Lalu: बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की दोनों किडनी डैमेज हो चुकी है, डॉक्‍टरों ने उन्‍हें किडनी ट्रांसप्‍लांट करने की सलाह दी है। जिसके बाद पिता लालू प्रसाद यादव की जान बचाने के लिए बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दान करने का फैसला किया है। अपने इस फैसले से लालू प्रसाद की ये बेटी सुर्खियों में आ चुकी हैं। आइए जानते हैं लालू यादव की बिटिया रोहिणी यादव कौन हैं और क्‍या करती हैं?

नवंबर में सिंगापुर जाएंगे लालू प्रसाद यादव

नवंबर में सिंगापुर जाएंगे लालू प्रसाद यादव

बता दें सिंगापुर में डॉक्टरों ने अक्टूबर में सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी जिसके बाद रोहिणी ने अपने पिता को अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया। पिता लालू प्रसाद यादव अब नवंबर के अंतिम सप्‍ताह में सिंगापुर रोहिणी इलाज के लिए ले जाएंगी।

Recommended Video

    RJD सुप्रीमो Lalu Yadav को उनकी बेटी Rohini Acharya करेंगी Kidney Donate | वनइंडिया हिंदी |*News
    लालू यादव की बिटिया रोहिणी डॉक्‍टर हैं

    लालू यादव की बिटिया रोहिणी डॉक्‍टर हैं

    रोहिणी यादव लालू प्रसाद यादव की दूसरे नवंर की बिटिया हैं और सिंगापुर में रहती हैं और डॉक्‍टर हैं। जब लालू यादव जेल में तब विदेश में बैठी राहिणी सोशल मीडिया पर अपने पिता को सच्‍चा बताने वाले खूब पोस्‍ट लिखा करती थीं जिस कारण वो सुर्खियों में आई थीं।

    सिंगापुर में रह रही रोहिणी के पति जानें क्‍या करते हैं?

    सिंगापुर में रह रही रोहिणी के पति जानें क्‍या करते हैं?

    रोहिणी जब एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही रही थी तभी उनकी शादी अमेरिका में नौकरी कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से हुई थी। समरेश के पापा यानी डॉक्‍टर रोहिणी के ससुर रिटायर्ड इनकम टैक्‍स अधिकारी थे और लालू यादव के पढ़ाई के समय के दोस्‍त भी थे।
    वर्तमान समय में सिंगापुर में समरेश सिंह एवरकोर पार्टनर्स कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

    डिप्टी सीएम बनाने के लिए भी सुर्खियों में आया था रोहिणी का नाम

    डिप्टी सीएम बनाने के लिए भी सुर्खियों में आया था रोहिणी का नाम

    रोहिणी का नाम बिहार की महत्‍वपूर्ण राजनीतिक मौकों पर सुर्खियों में आ चुका है। आज से 6 साल तेजस्‍वी यादव का बेनामी संपत्ति केस में आया था तब ये खबरें थी कि लालू यादव तेजस्‍वी के स्‍थान पर रोहिणी आचार्य को उपमुख्‍यमंत्री बनाएंगे। इसके पीछे वजह थी की लालू यादव के कुछ और बेटियां और दामाद बेनामी संपत्ति के मामले में शामिल थे और केवल रोहिणी ऐसी बेटी थी जिनके खिलाफ केस नहीं था इसएिल उन्‍हें डिप्‍टी सीएम बनाने की बात सामने आई थी।

    पहली बार सीएम बनने के बाद लालू की बेटी का हुआ था जन्‍म

    पहली बार सीएम बनने के बाद लालू की बेटी का हुआ था जन्‍म

    लालू प्रसाद यादव ने 1 जून 1973 को राबड़ी देवी की शादी हुई थी उनके दो बेटे और सात बेटियां हुईं यानी कुल नौ बच्‍चे हैं। लालू प्रसाद यादव 10 मार्च 1990 को जब बिहार के पहली बार मुख्‍यमंत्री बने थे तब राबड़ी देवी गर्भवती थीं और चार महीने बाद बेटी राजलक्ष्‍मी का जन्‍म हुआ था। जब लालू यादव पहली बार सीएम बने थें तब उन्‍हें आठ बच्‍चे थे।

    जानें लालू यादव के नौ बच्‍चे क्‍या करते हैं

    जानें लालू यादव के नौ बच्‍चे क्‍या करते हैं

    लालू यादव का पहला बेटा तेज प्रताप यादव (बिहार डिप्‍टीसीएम) हैं और दूसरा बेटा तेजस्वी यादव भी राजनीति में है। बकी सात बेटियों में सबसे बड़ी बेटी मीसा यादव की राजनीति में हैं और उनकी शादी 1999 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से शादी हुई थी। दूसरे नंवबर की बेटी रोहिनी देवी जो डॉक्‍टर हैं उनकी शादी मई 2002 में कम्प्यूटर इंजीनियर राव समरेश सिंह से शादी हुई थी। इसके अलावा तीसरी बेटी चंदा सिंह हैं जिनकी शादी 2006 में इंडियन एयरलाइन्स पायलट विक्रम सिंह से हुई थी। चौथी बेटी रागिनी यादव कांग्रेस नेता जीतेंद्र यादव की बहूज और राहुल यादव की पत्‍नी हैं। वहीं पांचवी बेटी हेमा यादव उनके पति विनीत यादव नेतागिरी करते हैं और छह नंबर की बेटी - अनुष्का राव की शादी हरियाणा के कांग्रेस नेता अजय सिंह के बेटे चिरंजीव राव से हुई है। लालू यादव की सबसे छोटी और सातवीं बेटी राजलक्ष्मी यादव मैनपुरी से सपा के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव की पत्नी और स्‍वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई की बहू हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+