Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं BJP नेता केदार प्रसाद गुप्ता, जिन्होंने बिहार की कुढ़नी में महागठबंधन के प्रत्याशी को हराया

Bihar By Election 2022 Kurhani Result: भारतीय जनता पार्टी के केदार प्रसाद गुप्ता ने कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को हराकर 3,645 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

Kedar Prasad Gupta

Bihar Kurhani Result who is Kedar Prasad Gupta: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। हाई प्रोफाइल सीट कुढ़नी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता (Kedar Prasad Gupta) 3 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जेडीयू और महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा (Manoj Kushwaha) से जीत गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक केदार प्रसाद गुप्ता को 76,722 (42.4%) वोट मिले हैं, वहीं महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को 73,073 (40.4%) वोट मिले हैं।

आइए जानें कौन हैं बीजेपी नेता केदार प्रसाद गुप्ता?

-केदार प्रसाद गुप्ता एक भारतीय राजनेता हैं। केदार गुप्ता बिहार राज्य में मुजफ्फरपुर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। केदार गुप्ता ने 1974 में राजनीति में प्रवेश किया था।

-केदार गुप्ता 2015 से लेकर 2020 तक कुढ़नी सीट पर विधायक रह चुके हैं। इस सीट पर केदार गुप्ता ने 2015 में मनोज कुशवाहा को हराया था। मनोज कुशवाहा 10 सालों से इस सीट से विधायक थे।

-केदार गुप्ता को 2020 में आरजेडी के अनिल साहनी ने हराया था। अनिल साहनी के टिकट घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद इस सीट पर उप चुनाव कराया गया।

-केदार गुप्ता भारतीय जनता पार्टी राज्य कार्य समिति के सदस्य-सह-अध्यक्ष रहे हैं।

-2001 से 2015 तक वंशी चाचा सामाजिक विकास परिषद् के मुखिया भी थे। केदार गुप्ता को राजनीति और सामाजिक कार्यों में रूचि है।

जानिए ये चुनाव क्यों था इतना अहम

कुढ़नी विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को चुनाव आयोजित हुआ था। यहां 57.9% मतदान हुआ था। हालांकि इस उपचुनाव से बिहार विधानसभा में महागठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है, लेकिन प्रतीकात्मक रूप से कहें तो भाजपा के लिए यह बड़ी जीत है। मनोज सिंह कुशवाहा बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू-यू के वरिष्ठ नेता हैं। वह 2005 से 2015 तक लगातार 10 बार बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। इसलिए उनका नुकसान जदयू के नेतृत्व वाली सरकार के लिए एक बड़ा झटका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+