मंगलवार को कहां जा रहे CM नीतीश, सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक के निकाले जा रहे सियासी मायने

Bihar Politics, CM Nitish Meeting: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर 'INDIA गठबंधन' के नेता अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे। उन्हें दफ़्तर में देख कर वहां मौजूद नेता और कार्यकर्ता हैरान रह गए। ग़ौरतलब है कि जदयू प्रदेश अध्यक्ष और दफ़्तर प्रभारी किसी को भी इसकी ख़बर नहीं थी।

जदयू कार्यालय पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने कार्यालय के निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया, वहीं अधिकारियों को चुनाव के मद्देनज़र ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद विभिन्न प्रकोष्ठों की चल रही बैठक में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

Bihar Politics, CM Nitish Meeting

जदयू दफ्तर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी आवास का रुख किया, वहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से कुछ मिनटों की मुलाकात की। वहीं इस मुलाक़ात के बाद सियासी गलियारों में अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है।

प्रदेश में यह चर्चा तेज़ है कि शुक्रवार और मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक की जगह, सोमवार को नीतीश कैबिनेट की ख़ास बैठक होने वाली है। इस बैठक में लिये जाने फ़ैसले पर चर्चा के लिए नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे थे।

आपको बता दें कि ज़्यादातर नीतीश कैबिनेट की बैठक मंगलवार या फिर शुक्रवार को होती है। सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को राजधान पटना से बाहर रहेंगे।

नीतीश कुमार के मंगलवार को पटना से बाहर जाने को लेकर यह चर्चा तेज़ है कि आगामी 'इंडिया गठबंधन' की बैठक में उनकी दावेदारी मज़बूत रहे, इस सिलसिले में वह सहयोगी दलों के नेताओं के साथ चुनावी मंथन करने जा रहे हैं। क्योंकि बिहार में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री की मांग को लेकर अभी तक कोई सुगबुगाहट नहीं है, ऐसे में अगर बिहार में कांग्रेस की बात नहीं मानी गई तो इंडिया गठबंधन में इसक असर पड़ेगा।

नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मज़बूत करने में नाकाम साबित होंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में नीतीश की पार्टी को खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। इन्ही सब समीकरणों को देखते हुए सोमवार को नीतीश कैबिनेट की स्पेश बैठक बुलाई गई है। इसके बाद नीतीश कुमार मंगलवार को पटना से बाहर का रुख़ करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+