Nitish Kumar Security: क्या है लहरिया कट बाइकर गैंग, जिनसे आज बिहार के सीएम नीतीश बाल-बाल बचे
Nitish Kumar Security Lapse: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक के बाद एक बार फिर से लहरिया कट बाइकर्स गैंग चर्चा में आ गया गया है। दरअसल, आज जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे उसी समय एक लहरिया कट बाइक सवार नीतीश कुमार के बगल से तेजी से गुजरा। गनीमत रही कि नीतीश कुमार तुरंत जंप मारकर सुरक्षित जगह पर पहुंच गए। नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। चलिए जानते हैं आखिर लहरिया कट बाइकर्स गैंग क्या है? कैसे देश भर में इसका दहशत है?
सबसे पहले क्या है लहरिया कट बाइकर गैंग
दरअसल, लहरिया कट बाइकर गैंग में 10 से लेकर 20 लड़कों का समूह होता है जो बाइक लेकर रोड पर निकलते हैं और बाइक से खतरनाक स्टंट करने की कोशिश करते हैं। कभी बाइक को टेढ़ा घुमाना, कभी बाइक पर खड़ा हो जाना या बाइक की गति 100 से ऊपर कर देना। इतना ही नहीं इस गैंग में ही कई ऐसे युवा होते हैं जो बिना साइलेंसर वाली बाइक भी साथ में रखते हैं और सड़क पर शोर-शराबा मचाते हैं।

पटना, रांची से लेकर दिल्ली तक लहरिया कट बाइकर्स गैंग का आतंक
बता दें कि लहरिया कट बाइकर्स गैंग का आतंक सिर्फ पटना में ही नहीं यह देश के लगभग शहरों में पहुंच गया है। पुलिस की दहशत से बेपरवाह यह गैंग सड़क पर सरेआम उत्पात मचाता है। कई बार इस गैंग के चक्कर में लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। आए दिन यह लोग लोगों की सुरक्षा से खेल रहे हैं।
रफ्तार के आगे पुलिस भी हट जाती पीछे
ये बाइकर्स इतनी रफ्तार में गाड़ी निकालते हैं कि पुलिस एक बार पकड़ने की कोशिश करती भी है तो असफल हो जाती है। बाइकर्स को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिसका नतीजा है कि इनका मनोबल बढ़ा हुआ है। आए दिन मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं। मगर पुलिस प्रशासन को समझ नहीं आ रहा है कि कैसे इन सभी पर काबू पाया जाए। ऐसे बाइकर्स प्रेशर होर्न लगा कर लोगों का सड़क पर चलना भी दूभर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications