छोटे भाई Tejashwi Yadav के घर आई बेटी तो क्या बोले तेज प्रताप यादव?
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के घर नन्ही परी का आगमन हुआ है। राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद पापा बन गए हैं। इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

Tejashwi Yadav Daughter Photo: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के घर नवरात्र के पावन अवसर पर नन्ही परी का आगमन हुआ है। राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद पापा बन गए हैं, उन्हें पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है, जिसकी तस्वीर तेजस्वी के बाद अब तेज प्रताप यादव ने भी अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट पर शेयर की हैं।
मेरे अर्जुन को पुत्री धन प्राप्ति पर ढेरों बधाई- तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव ने अपनी क्यूट सी भतीजी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि, 'नवरात्र के इस पावन अवसर पर हमारे परिवार में नए सदस्य का आना इस बात का शुभ संकेत है कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा ने अपना आशीर्वाद दिया है.....अब सारी परेशानियां जल्द दूर होगी...मेरे अर्जुन को पुत्री धन प्राप्ति पर ढेरों बधाई।'
बुआ रोहिणी आचार्य ने भी बेटी पर जमकर बरसाया प्यार
डिप्टी-सीएम तेजस्वी प्रसाद के घर बेटी के आगमन पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। तेजस्वी ने भी अपनी बेटी की क्यूट सी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।' तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने भी इस खास मौके पर अपने भाई को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में, खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने।' अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे, मेरे घर में खुशियों का सदा यूं ही वास रहे। मन सुख के सागर में गोते भरे, पापा बनने की खुशी में...भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलके।'
ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Daughter: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने पिता, घर आईं 'लक्ष्मी'
Recommended Video
दिल्ली के सीएम ने भी दी बधाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस शुभ मौके पर तेजस्वी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'पवित्र नवरात्र के दिनों में माता रानी के इस आशीर्वाद के लिए आपको एवं आपके पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई तेजस्वी जी। बिटिया रानी को ख़ूब सारा दुलार एवं आशीर्वाद, ईश्वर आपके परिवार को सदा ख़ुश रखें।'












Click it and Unblock the Notifications