Tejashwi Yadav Daughter: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने पिता, घर आईं 'लक्ष्मी'
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। उन्होंने अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर में बड़ी खुशखबरी आई, जहां उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। तेजस्वी ने खुद इस खबर की पुष्टि की, साथ ही बेटी के साथ ट्विटर पर तस्वीर साझा की। उन्होंने फोटो के साथ लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
दिसंबर 2021 में तेजस्वी यादव ने रेचेल से दिल्ली में शादी की थी। वो एयर होस्टेस थीं और उनकी मुलाकात तभी तेजस्वी से हुई। दोनों ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था। जिसमें कुछ चुनिंदा रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। कुछ दिनों से रेचेल के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आ रही थीं। इसके बाद उनके घर बेटी होने की अफवाह उड़ी, उसका जिक्र तेजस्वी यादव ने विधानसभा में भी कर दिया था।
हाल ही में तेजस्वी ने विधानसभा के बजट सत्र में कहा था कि लोग अफवाह उड़ा रहे कि मेरी बेटी हुई है। हम भी चाहते हैं कि हमारे घर लक्ष्मी जी आएं, लेकिन ये अफवाह है। जब मेरे घर खुशखबरी आएगी, तो मैं सबके साथ साझा करूंगा।
नहीं टिक पाई बड़े भाई की शादी
वहीं तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी शादी 2018 में जेडीयू नेता चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी। जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए। हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और 6 महीने बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई। बाद में तेज प्रताप ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी। वहीं दूसरी ओर ऐश्वर्या ने भी लालू परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी सास राबड़ी देवी ने उन पर दहेज के लिए अत्याचार किया। उनके घर की महिलाएं उनको ताना मारती थीं। इसके बाद उन्होंने कई लोगों पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था।












Click it and Unblock the Notifications