CCTV footage:फिल्मी अंदाज़ में बदमाशों ने डकैती की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस कर्मियों के भी छूटे पसीने

West Champaran News: बिहार के विभिन्न ज़िलों में डकैती की वारदात दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। मोतिहारी के बाद अब पूर्वी चंपारण में फिल्मी अंदाज़ में डकैती हुई है।

West Champaran News In Hindi, Purvi Champaran Filmi Andaaz Me Hui Dakaiti

West Champaran Robbery News: बिहार के पूर्वी चंपारण से फिल्मी अंदाज़ में डकैती का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की मानें तो बेखौफ बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ डकैती करने आए थे। वह देसी कट्टा, गैस कटर और सब्बल के साथ आए थे।

Recommended Video

    फिल्मी अंदाज़ में बदमाशों ने डकैती की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस कर्मियों के भी छूटे पसीने

    डकैती की वारदात से पहले घर के बाहर का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फुटेज में दिख रहा है कि कुछ लोग लोग देसी कट्‌टा समेत अन्य सामानों के साथ घर में दाखिल हो रहे हैं।

    बदमाशों के साथ पुलिस से मुठभेड़ भी हुई, लेकिन वह भागने में कामंयाब हो गए। स्थानीय लोगों की मानें तो बदमाशों ने पुलिस पर बम भी फेंका था। थाने से 500 मीटर की दूरी पर लूट की वारदात से पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। उनकी कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    SP कांतेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को मौका ए वारदात का जायज़ा भी लिया। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ़ से 7 राउंड फायरिंग भी हुई, डकैतों ने पुलिस पर 2 बम भी फेंका। मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

    आसपास के सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह नेपाली जैसे प्रतीत हो रहे थे। जिस जगह वारदात को अंजाम दिया गया, वहां से महज़ 2 किलोमीटर की दूरी पर नेपाल बॉर्डर है।

    ग़ौरतलब है कि पूर्वी चंपारण जिले में बुधवार की रात दो डकैती हुई है। 2 घंटे के अंदर दो बदमाशों ने कुल 70 लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। घोड़ासहन गांव में रात 10 बजे महिला वार्ड सदस्य के घर से 20 लाख रुपये की डकैती हुई। वहीं 12 बजे के बाद रक्सौल में 50 लाख रुपये की डकैती हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+