Bihar Weather Update: 'आफ़त की बारिश' से ग्रामीण परेशान, उफान पर परमान और बकरा नदी, कई गांव बाढ़ से प्रभावित

Bihar Weather News: बिहार में मौसम का मिज़ाज बदलने से बारिश हुई, किसानों को राहत भी मिली, लेकिन अब बारिश लोगों के लिए आफत बन चुकी है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में जल जमाव की समस्या और बाढ़ जैसे हालात पैदा होने लगे हैं।

पूर्णिया जिले में बकरा और परमान नदी उफान मार रही है, जलस्तर बढ़ने से अमौर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। निचले क्षेत्रों में बसे लोगों को पहले तो सड़क पर जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा था। तेज़ बारिश की वजह से अब घरों में भी पानी घुस गया है।

weather news update in hindi

ग्रामीणों ने बताया कि मधुवाकोला (धुरपैली पंचायत, अमौर प्रखंड) के पास बने ब्रिज के पास पानी पुल से 2 फीट की ऊंचाई से बहर रहा है। एक दर्जन सड़कों पर करीब 3 फीट ऊपर से पानी बह रहा है। प्राथमिक विद्यालय हकेली के तरफ बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

Recommended Video

    Bihar Weather Update: 'आफ़त की बारिश' से ग्रामीण परेशान, उफान पर परमान और बकरा नदी

    ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ की वजह से धुरपैली पंचायत के पिपरा, सोनामनी बजरढीह और मधुवाकोला जैसे कई गांवों के लोग बाढ़ पीड़ित हो चुके हैं। पुले के 2 फीट ऊपर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह बाधित है। स्थानीय लोगों की मानें तो पानी की लहर काफी तेज़ है, अगर कोई पुल पाल करने की कोशिश कर रहा है, तो समझिए की वह अपनी जान जोखिम में डाल रहा है।

    बाढ़ की वजह से 10 हजार की आबादी वाले क्षेत्र का प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय से पूरी तरह से संपर्क टूट चुका है। इकबाल खान उर्फ लाल खान (मुखिया प्रतिनिधि) ने कहा कि पुल काफी पहले बना था,कई बार बड़ी पुल की मांग हुई लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हुआ है।

    पानी के तेज़ बहाव की वजह से बगल से गुजर रही सड़क भी पुल से कट रही है। यह किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है, प्रशासन भी इस तरफ कोई ठोस क़दम नहीं उठा रहा है। अमौर के निचले इलाकों से होकर गुजर रही बकरा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में करीब 200 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    परमान नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से धुरपैली पंचायत, दलमालपुर पंचायत, तीयरपारा पंचायत, आमगाछी, आधांग, पोठिया गंगेली, विष्णुपुर, मच्छटटा, बरबट्टा बंगरा मेहदीपुर और नितेन्दर पंचायत के घरों में बाढ़ का पानी दाखिल हो चुकी है। बाढ़ की वजह से अमौर प्रखंड के 60 गांवों प्रभावित हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+