Water Sports Bihar: गोवा जैसे खेलों का लुत्फ़ उठाने के लिए हो जाएं तैयार, 15 नवंबर से शुरू हो सकती है सेवा
Water Sports Amwa Man: बेतिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की मानें तो जल्द ही इस सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी। अमवा मन (बेतिया) में इस बाबत 4 नवंबर को एक बैठक होने वाली है। बैठक में सिर्फ पैरासेलिंग और वॉटर स्पोर्ट्स पर...
Water Sports Bihar: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। यहां मौजूद धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हमेशा से ही बना रहा है। वहीं अब सरकार पर्यटन के क्षेत्र में नया प्रयोग करने जा रही है। पर्यटन क्षेत्र में विकास के मद्देनज़र अब गोवा की तर्ज़ पर बिहार में भी वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की कवायद तेज़ कर दी गई है। आप भी अगर वॉटर गेम्स के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अब पर्यटक गोवा की तरह बिहार में भी वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं कि सरकार ने क्या नया प्रयोग किया है।

Water Sports का लुत्फ़ उठाने के लिए हो जाएं तैयार
बिहार में इस नए प्रयोग के बाद पर्यटकों की तादाद में इज़ाफ़ा होनी की उम्मीद जताई जा रही है। पर्यटन विभाग की तरफ से अमवा मन (बेतिया) में वॉटर स्पोर्ट्स और पैरासेलिंग की सुविधा की शुरुआत की गई है। आपको बता दें कि पिछले 6 महीने से इसका ट्रायल जारी था। कामयाब ट्रायल के बाद अब सैलानियों को इसके खुलने का इंतजार है। चर्चा है कि पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से पैरासेलिंग की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। वहीं पैरासेलिंग की शुरुआत के साथ ही सैलानी वॉटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा पाएंगे। पैरासेलिंग और वॉटर स्पोर्ट्स के शुरुआत की अभी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

युवाओं के लिए भी जा रही खास प्लानिंग
बेतिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की मानें तो जल्द ही इस सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी। अमवा मन (बेतिया) में इस बाबत 4 नवंबर को एक बैठक होने वाली है। बैठक में सिर्फ पैरासेलिंग और वॉटर स्पोर्ट्स पर चर्चा नहीं होगी। बल्कि युवाओं को तैराकी और कयाक जैसे खेलों अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कैसे भेजा जाए, इन मुद्दों पर भी चर्चा होगी। वहीं स्टार्टअप जोन के सामानों को आने वाले वक्त में यहां कैसे बेचा जाए। इस तरह की तमाम पहुलओं पर बैठक में चर्चा की जाएगी।

अमवा मन में क्या-क्या सुविधाएं होंगी ?
अमवा मन में क्या सुविधा मिलेगी इन बातों की जानकारी तो आपको मिल गई। अब हम आपको बताएंगे कि आखिर यह जगह कहा है, और यहां किन किन चीज़ों का ट्रायल किया गया था। आपको बता दें कि मझौलिया प्रखंड क्षेत्र (बेतिया जिला) और एनएच 727 पर आमवा मन स्थित है। हाल ही में यहां क्याक, टॉय राईड, मोटर बोट, जेट्स स्कूटर और वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ का ट्रायल किया गया था। वहीं अब सैलानियों को पैरासेलिंग की भी सुविधा मिलेगी। वहीं पर्यटक वॉटर एडवेंचेंर्स स्पोर्ट्स में बनाना राइड, पैडल बोट, जेट स्की, कनू, जॉर्निंग रोलर, ट्री हाउस, फ्लोटिंग प्रोमिनेड का आनंद उठा सकेंगे।

बिहार में भी दिखेगा गोवा जैसा नज़ारा
वॉटर स्पोर्ट्स के मद्देनज़र पर्यटकों के लिए सारी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा पुरुष और महिला के स्थल पर अलग-अलग चेंजिंग रूम, शौचालय, पार्किंग प्लेस की भी व्यवस्था कर दी गई है। आपको बता दें की नेशन हाईवे 727 पश्चिमी चंपारण की सीमा पर है। इसे पश्चिमी चंपारण का एंट्री गेट भी कहा जाता है। यहां दाखिल होते ही पर्यटक अमवा मन पहुंच जाएंगे। अमवा मन की झील में पहले स्थानीय लोग मछली मारने मारते थे, लेकिन अब यहां पर्यटकों के आने से बिहार में भी गोवा जैसा नज़ारा देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: 'बिहार में बहार है', बारिश में कर रहे हैं घूमने का प्लान, 7 दिनों में ज़रूर घूमें ये 7 जगह












Click it and Unblock the Notifications