Agnipath Protest: प्रदर्शनकारियों ने घेरी स्कूली बच्चों की बस, रोते हुए बच्चों को पुलिस ने यूं निकाला
दरभंगा। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में कई स्थानों पर उत्पात मचाया गया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ कहीं हाईवे जाम करते नजर आई तो कहीं ट्रेनों को अवरुद्ध करते दिखी। दरभंगा में स्कूली बच्चों की बस भी उपद्रव की चपेट में आ गई।बाद में बस पुलिस के हस्तक्षेप से वह बस नाकाबंदी से बाहर निकलने में सफल रही।
Recommended Video

इस दौरान बस में सवार बच्चे बेहद डर गए थे। उनमें कई बच्चे रोने लगे। पुलिसकर्मी ने जब पूछा कि बेटा तुमको डर लग रहा है तो बच्चों ने सिसकते हुए हां में जवाब दिया। न्यूज एजेंसी के वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे स्कूली बच्चों की बस प्रदर्शनकारियों के बीच फंसी। उसमें छोटे छोटे स्कूली बच्चे सवार हैं।

बता दिया जाए कि, अग्निपथ योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। बहुत से स्थानों पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने सरकारी व प्राईवेट संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। सबसे ज्यादा प्रदर्शन बिहार और हरियाणा राज्य में हो रहे हैं। बिहार के बेतिया में डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर भी उत्पात मचा रखा है। बेतिया में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के घर पर भी हमला हुआ।












Click it and Unblock the Notifications