Waste To Wonder Park: नया इतिहास रचने की तैयारी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर बिहार गौरव उद्यान थीम पार्क
Waste To Wonder Park: बिहार के गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 14.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 'देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान' (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलान्यास किया।
इस विशेष अवसर पर उन्होंने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की स्मृति को चिरस्थायी रूप देने और इस क्षेत्र के सौंदर्य को बढ़ाने के उद्देश्य से यह थीम पार्क एक महत्वपूर्ण पहल है।

'वेस्ट-टू-वंडर' थीम पार्क में क्या होगा खास?
इस परियोजना से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ होगा, बल्कि यह पटना के पर्यटन मानचित्र पर भी एक नई पहचान बनाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत, 10 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह पार्क डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल और जेपी गंगा पथ के बीच विकसित किया जा रहा है। पार्क में निम्नलिखित विशेषताएं शामिल होंगी:
बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, दशरथ मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को थीम आधारित कला-रूप में दर्शाया जाएगा।
स्थापत्य धरोहरों की झलक- नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिर और मकबरे पार्क की सजावट और डिज़ाइन का हिस्सा होंगे।
भव्य स्मृति परिसर- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के वर्तमान समाधि स्थल को भव्य स्मृति परिसर में परिवर्तित किया जाएगा।
पर्यटन सुविधा- खाने-पीने के आधुनिक स्टॉल, बच्चों के लिए खेल मैदान और आराम के लिए आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
समारोह में जुटा बिहार का नेतृत्व
कार्यक्रम के दौरान एक विशेष वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से पार्क की संरचना और कल्पना को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नगर विकास मंत्री जिबेश कुमार, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पटना महापौर सीता साहू, समेत प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस अवसर ने यह साबित कर दिया कि बिहार अब अपने ऐतिहासिक गौरव को आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय सोच के साथ जोड़कर नई दिशा में अग्रसर है। 'देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान' आने वाले समय में न केवल एक पर्यटन स्थल होगा, बल्कि बिहार के सम्मान और आत्मगौरव का प्रतीक भी बनेगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications