Bihar News:'इतना तो झुमका नहीं गिरा था बरेली के बाजार में', असली 'गिरगिट' कौन वाले बयान पर RJD का नीतीश पर तंज
Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ बिल को लेकर बिहार में सियासी संग्राम तेज है। राजद और जदयू में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कभी राजद वक्फ को लेकर जदयू पर करारा हमला बोल रही है तो कभी जदयू पार्टी तंज कसती नजर आ रही है। इस बार फिर पोस्टर के माध्यम से जदयू ने राजद पर निशाना साधते हुए पूछा है कि असली गिरगिट कौन है?
बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। लेकिन इस राज्य में राजनीतिक पारा अभी से ही काफी हाई नजर आ रहा है। संसद में वक्फ बिल के पास होने के बाद पक्ष-विपक्ष में तीखी तकरार जारी है। राजद पार्टी जेडीयू पर जमकर हमला बोल रही है। पोस्टरयुद्ध शुरू हो गया है। राजद ने सीएम नीतीश कुमार को वक्फ का समर्थन देने पर उन्हें 'गिरगिट' बताते हुए पोस्टर लगाए हैं।

असली 'गिरगिट' कौन है: JDU
इसी पोस्टर के जवाब में जदयू ने भी राजद के खिलाफ पोस्टर लगाते हुए पूछा है कि असली 'गिरगिट' कौन है? जदयू ने पोस्टर में लिखा है- 2010 में लालू यादव ने वक्फ बोर्ड पर कड़े कानून की मांग की थी अब 2025 में राजद उसी वक्फ बिल का विरोध कर रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को बिहार बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने अपने X अकाउंट पर भी इस पोस्टर को शेयर किया था। राजधानी पटना में कई जगहों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं जिसमे लिखा है, असली गिरगिट कौन।
"इतना तो झुमका नहीं गिरा था. बरेली के बाजार में, जितना चाचा गिर गए: RJD
वहीं आरजेडी ने इस पोस्टर का पलटवार करते हुए जबरदस्त तंज कसा है उसने सीएम नीतीश कुमार के तस्वीर के साथ लिखा- "इतना तो झुमका नहीं गिरा था. बरेली के बाजार में, जितना चाचा गिर गए। ओ चाचा.. अब और कितना गिरोगे। इसमे आगे लिखा गया है कि इतिहास में जब पलटी मारने का नाम आएगा तो सबसे पहले आपका नाम आएगा। क्रबिस्तान का ढिंढोरा पीटने वाले, अब उसी की निलामी कराएंगे। बता दे कि इस पोस्टर को आरजेडी नेता संजू कोहली की ओर से लगाया गया है।
लालू यादव ने वक्फ पर क्या कहा था?
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की थी। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि ऐसे लोग जो वक्फ संपत्तियों की चोरी करते हैं। न उन लोगों को जेल भेजना चाहिए। उनके इस बयान पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बीते दिनो कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू यादव की उस इच्छा को पूरा किया है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पास होने के बाद इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी बिहार में सत्ता में आती है, तो इस विधेयक को लागू नहीं किया जाएगा और इसे "कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा"












Click it and Unblock the Notifications