Viral Video: रेलवे ट्रैक पर लेटी थी महिला और चलती रही ट्रेन, जान बचने की दुआ मांग रहे थे लोग

गया जिले का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला रेलवे ट्रैक पर लेटी हुई है और ट्रेन गुपज़र रही है। वहां मौजूद लोग महिला की जान बचने की दुआ मांगते रहे। विस्तार से पढ़ें पूरा मामला

Viral Video train crossed over from women in tankuppa station gaya news update in hindi

Viral Video: 'जाको राखे साइंया मार सके का ना कोई' ठीक इसी तरह के मामला बिहार के गया जिले से सामने आया है, जहां महिला रेलवे पटरी पर लेटी रही और उसके ऊपर से ट्रेन गुज़रती रही । महिला की जान बच गई हल्की फुल्की चोट आई है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला मालगाड़ी (गुड्स ट्रेन) के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान दौरान ट्रेन खुल गई, महिला ने खुद की जान बचाने के पटरी पर ही लेटना बेहतर समझा और वहां लेट गई। ट्रेन गुज़रती रही और महिला लेटी रही। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

रेलवे ट्रैक पर लेट गई महिला

रेलवे ट्रैक पर लेट गई महिला

ट्रेन गुज़रने के बाद महिला की जान तो बच गई, लेकिन थोड़ी ज़ख्मी ज़रूर हुई। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम विनिता कुमारी हैजो कि पेशे से शिक्षक है। वह बादिल बिगहा मध्य विद्यालय (टनकुप्पा प्रखंड) में पढ़ाती हैं। इस पूरी घटना को देखने वाले लोगों की धड़कनें तेज़ हो गई थी। जो भी देख रहा था बस यही कह रहा था कि महिला की जान बच जाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षिका विनिता कुमारी भुसुंडा (मुफस्सिल थाना क्षेत्र) के पास रहती हैं। वह पैसेंजर ट्रेन से रोज़ाना स्कूल और घर तक आया जाया करती थीं।

गुड्स ट्रेन के नीचे से ट्रैक पार कर रही थी महिला

गुड्स ट्रेन के नीचे से ट्रैक पार कर रही थी महिला

शुक्रवार के दिन भी छुट्टी के घर जाने के लिए वह ट्रेन पकड़ने के लिए टनकुप्पा स्टेशन पहुंचीं थी। वहीं गुड्स ट्रेन लूप लाइन में खड़ी थी। स्टेशन परिसर में ब्रिज नहीं होने की वजह से महिला शिक्षक लूप लाइन में खड़ी गुड्स ट्रेन के नीचे से क्रास करने लगीं। इसी क्रम में आसनसोल वाराणसी पैसेंजर आ गई, वहीं गुड्स ट्रेन तेजी से खुल गई। ट्रेन के खुलने की वजह से महिला के सिर में चोट से उसके सिर में चोट लगी और वह पटरियों के बीच गिर पड़ी। ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी तो महिला पटरियों के बीच में ही लेटना बेहतर समझा और वहीं लेटी रहीं।

Recommended Video

    रेलवे ट्रैक पर लेटी थी महिला और चलती रही ट्रेन, जान बचने की दुआ मांग रहे थे लोग
    रेलवे ट्रैक पर लेटी थी महिला, खुल गई ट्रेन

    रेलवे ट्रैक पर लेटी थी महिला, खुल गई ट्रेन

    वहां मौजूद लोगों की मानें महिला के साथ हुई घटना देखने वाले लोग सहमे हुए थे। स्टेशन परिसर में हड़कंप मचा हुआ था। कोइ कुछ समझ ही नहीं पा रहा था कि क्या करना है। वहीं महिला ने सूझ बूझ दिखाते हुए पटरी पर लेटकर खुद की जान बचाई। पटरियों में महिला लेटी रही, ट्रेन गुज़रने के बाद लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे और महिला की हालत जानी। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और फिर उनके परिजनों को मामले की सूचना दी गई।

    ये भी पढ़ें: एक्सप्रेस ट्रेन की इंजन से अचानक अलग हुई बॉगी, कई किलोमीटर तक तेज़ रफ्तार में दौड़ता रहा इंजन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+