Viral Video: CM नीतीश के काफिले के दौरान रुके हुए Ambulance का वीडियो वायरल, चढ़ा सियासी पारा
Ambulance Viral Video: आगामी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी शुरू हो चुकी है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर ज़ुबानी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला गुज़र रहा है और एम्बुलेंस रुकी हुई है।
सीएम के काफीले के दौरान एम्बुलेंस रुकने के मामले पर भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। भाजपा ने वीडियो शेयर करते हुए प्रदेश सरकार को असंवेदनशील और क्रूर बताया है। वहीं वायरल वीडियो पर पूरण कुमार झा (ट्रैफिक एसपी, पटना) ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Recommended Video
पटना के ट्रैफिक एसपी पूरण कुमार झा ने कहा कि पहले सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी को यह निर्देश दिया जा चुका है कि, किसी भी हालत में एंबुलेंस या दूसरे आपातकालीन वाहन नहीं रोके जाएं। इस बात को सभी लोग ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं।
काफिले के दौरान एम्बुलेंस किस हालात में रुकी थी, इस मामले की जांच की जा रही है। आगे कभी इस तरह का मामला नहीं आए, इस बाबत भी सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया गया है। किसी भी हालत में एम्बुलेंस या फिर कोई और आपातकालीन वाहन नहीं रोके जाएं।
एंबुलेंस ड्राइवर की मानें तो यह मामला रविवार का है, पुलिस ने उन्हें नहीं रोका था, मरीज़ के परिजनों ने कहा था कि रोक दीजिए कुछ काम है। उनके कहने पर एम्बुलेंस रुका था। इत्तेफ़ाक की बात है कि उस दौरान ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला गुज़रा था।












Click it and Unblock the Notifications