Viral Video: Dial 112 पर कथित तौर पर लगा चोरी का आरोप, सिटी एसपी ने बताया क्या था पूरा मामला?
Bihar Police Viral Video: बिहार में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं, ताज़ा मामला बिहार की राजधानी पटना का है। जहां डायल 112 की टीम पर बंद मॉल से कथित तौर पर सामान चोरी करने का आरोप लगा है। वहीं लोगों ने जब पुलिस की गाड़ी को रोककर मामले की जानकारी ली तो, एख महिला पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर छोड़ने की विनती करने लगी।
वायरल वीडियो पटना के राजीव नगर का थाना क्षेत्र का है, जहां रामनगरी रैपिड बाज़ार मॉल से पुलिस पर सामान ले जाने का आरोप है। मॉल के मालिक की मानें तो रात करीब 10:30 बजे डायल 112 की पुलिस टीम बंद मॉल से सामान लेकर निकली। मामले की सूचना मिलने पर गाड़ी का पीछा किया तो वह लोग तेज़ी से गाड़ी लेकर भागने लगे। बहुत ही मशक्कत के बाद डायल 112 की गाड़ी को रोका गया।

गाड़ी रुकने के बाद सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, वहीं लोगों ने वीडियो बनाते हुए पुलिस ही चोर है के नारे भी लगाए। काफी देर नाटक चलने के बाद राजीव नगर पुलिस सभी लोगों को अपने साथ थाने ले गई। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
इस पूरे मामले में मिली जानकारी के मुताबिक विरेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति की ज़मीन पर मॉल है। मॉल का किराया बाकी था, मॉल के किराया नहीं दे पा रहा था, उसने एक चेक भी दिया जो कि बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद ज़मीन मालिक विरेंद्र कुमार ने मॉल में ताला लगाकर चाभी रख ली।
वीरेंद्र कुमार की मानें तो देर रात पुलिस वाले सामान खरीदने आये और जो सामान चाहिए था वह लेकर पैसे कल देने की बात बोलते हुए जाने लगे। इतने ही देर में मॉल मालिक के लोग वहां पहुंच कर पुलिस पर चोरी का आरोप लगाने लगे। आरोप लगता देख पुलिस की टीम वहां से भागने लगी।
सन्नी कुमार (मॉल मालिक) की मानें तो किराये को लेकर विवाद की वजह से ज़मीन मालिक ने मॉल में ताला लगा दिया था। लेकिन रात के अंधेरे में ज़मीन का मालिक मॉल का सामान निकलवा कर दूसरी जगह पार्सल करवा रहा था। पुलिस की मिलीभगलत से ही यह काम हो रहा था।
रात में 2 पिकअप वैन सामान दूसरी जगह भिजवाया गया। मॉल के स्टाफ को मामले की जानकारी मिली तो वह लोग साथ में मौका पर पहुंचे। वहां देखा कि पुलिसकर्मी गाड़ी में सामान भर जा रहे थे। पूछने पर कहा कि सामान ख़रीद कर ले जा रहे हैं। बिल के बारे में पूछा तो कल पैसे देने की बात कही। वहीं जब कहा कि मॉल बंद है फिर कैसे सामान ले जा रहे, आप लोग चोरी कर रहे हो, यग सुनते ही पुलिसकर्मी भागने लगे।
बिहार पुलिस की डायल 112 टीम वायरल वीडियो मामले में सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने बताया कि मॉल के पास ही ERSS-112 की गाड़ी रहती है। मॉल की ज़मीन (मकान) मालिक वीरेंद्र कुमार और मॉल के मालिक रंजन कुमार के बीच रेंट को लेकर विवाद था।
रंजन कुमार ने किराये के नाम पर चेक दिया था जो कि बाउंस हो गया। सन्नी नाम के व्यक्ति को फ्रेंचाइजी दे रखी थी, जमीन मालिक ने विकास नाम के व्यक्ति को सन्नी के पास चाभी लाने भेजा था, चाभी लेने के बाद ही विवाद हुआ। यह पूरा मामला रात के 9 बजे का है।
विकास बैंक्वेट के पास ही ERSS-112 की गाड़ी लगी रहती है। टीम को ज़रूरत पड़ती है तो वहीं का वाशरूम भी इस्तेमाल कर लेती है। मॉल के पास जब ERSS-112 की गाड़ी पहुंची तो विकास ने कहा कि वह उन्हे सस्ते दाम में सामान दे देगा। बाद में बिलिंग करवा ली जाएगी। विकास की बात सुनकर पुलिस वाले मॉल के पास पहुंच गए। मामले चोरी का नहीं है, इसकी जांच की जा चुकी है।
सिटी एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि बग़ैर बिल के सामान लेना पुलिसकर्मियों की बड़ी गलती है। इस वजह से सभी पुलिसकर्मियों (2 महिला सिपाही और 4 पुलिसकर्मी) को भी लाइन हाज़िर किया गया है। सबूत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला सिपाही का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications