Bihar Viral Shadi News: कोचिंग क्लास में हुआ प्यार, छात्रा और शिक्षक ने मंदिर में रचाई शादी, जानिए पूरा मामला
Bihar Viral Shadi News: 'नजरें मिलीं और प्यार हो गया...' लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के गेरुआ पुरसंडा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जमुई जिले की छात्रा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग जाती थी, अपने शिक्षक प्रभाकर कुमार के प्यार में पड़ गई।
क्लासरूम की चुप्पी में, किताबों और कॉपी के बीच दोनों की नजरें मिलीं और दिलों ने आपस में बात कर ली। छात्रा और शिक्षक की प्रेम कहानी अब लोगों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। आइए जानते हैं पूरा मामला

छुपा-छुपाया प्यार और गुप्त फैसले
धीरे-धीरे दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। कोई स्टूडेंट या अभिभावक इस प्रेम कहानी का अंदाजा नहीं लगा पाया। प्रभाकर भी बिहार कांस्टेबल की परीक्षा पास कर चुके थे और उनके घर वालों ने नवंबर में उनकी शादी तय कर दी थी। 12 लाख रुपए के दहेज के साथ लड़का सज चुका था, लेकिन प्रभाकर का दिल पहले से ही छात्रा के लिए धड़क रहा था।
फरार होकर मंदिर में शादी
एक दिन दोनों ने फैसला किया कि वह अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी जिंदगी खुद बनायेंगे। छात्रा और प्रभाकर गुपचुप तरीके से घर से निकले और मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी के बाद खुशी का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर धमाका: वायरल वीडियो और लोग हैरान
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल गया और कई लोग इसे साहसिक प्रेम कहानी बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे समाज के लिए ख़तरा बता रहे हैं। वहीं कुछ जगहों पर तरफ चर्चा है कि कैसे शिक्षक और छात्रा ने परिवार और समाज की उम्मीदों के खिलाफ जाकर अपने प्यार की जीत सुनिश्चित की।
प्यार बनाम परिवार की मर्जी
यह घटना दिखाती है कि युवा पीढ़ी अब अपने प्यार और अपनी पसंद के लिए तैयार है, भले ही उसके लिए समाजिक और पारिवारिक दबाव का सामना करना पड़े। प्रभाकर और उनकी प्रेमिका ने साहसिक कदम उठाकर अपने दिल की सुनकर नई जिंदगी की शुरुआत की है।












Click it and Unblock the Notifications